Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर निगम की कचरा गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत के बाद आक्रोश, विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

जयपुर : राजधानी के जयसिंहपुरा खोर इलाके में हिट एंड रन मामले ने तूल पकड़ लिया है. रक्षाबंधन को जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में नायला रोड पर नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी. हादसे में राम कल्याण सैनी की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. रविवार को परिजनों के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग जयसिंहपुरा खोर के 2 नंबर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए. मामले की जानकारी मिलते ही विधायक बालमुकुंद आचार्य समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. विधायक ने मौके पर 11 लाख रुपए नकद आर्थिक सहायता राशि दी. 20 लाख रुपए कीमत का प्लॉट, डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया.

परिवार को 11 लाख की सहायता : विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बताया कि भाजपा सरकार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. दुर्घटना बहुत ही दुखद है. राम कल्याण की मौत से परिवार का सहारा छिन गया. मृतक राम कल्याण के दो लड़के और एक लड़की है. बच्चों की शिक्षा और विवाह की जिम्मेदारी ली है. मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 11 लाख रुपए नकद राशि दी गई है, जिसमें 5 लाख रुपए नगर निगम की सफाई कंपनी की ओर से, 5 लाख रुपए उनकी तरफ से (जिसमें 1 लाख पार्षद नंदकिशोर सैनी, 1 लाख रुपए पार्षद सुरेश सैनी के शामिल) और एक लाख रुपए व्यापारी निक्की शर्मा की ओर से दिए गए हैं.

Advertisement Box

पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए कीमत का एक 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा. इसके अलावा लोगों के सहयोग से और भी आर्थिक सहायता की जाएगी. दुर्घटना क्लेम के साथ सरकार और कानूनी तौर पर जो मुआवजा मिल सकता है, वह भी दिलवाया जाएगा. एक डेयरी बूथ और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी की व्यवस्था भी करवाई जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत पूरी सरकार पीड़ित परिवार के दुख में साथ है. संभवतः जो भी सहायता हो सकती है, वह की जाएगी.

संविदा पर नौकरी का आश्वासन : एसीपी आमेर भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि विधायक बालमुकुंद आचार्य धरना स्थल पर पहुंचे. परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत करके 11 लाख रुपए सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी गई है. इसके साथ ही एक डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया गया है. पुलिस की ओर से मामला दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है. आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

स्थानीय निवासी यशपाल गुर्जर ने बताया कि मृतक के बच्चों को कक्षा 12 तक निशुल्क पढ़ाने की जिम्मेदारी ली है. इसके साथ स्थानीय लोगों की मांग की जयसिंहपुरा खोर इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगनी चाहिए. नगर निगम की गाड़ियों समेत अन्य वाहन तेज रफ्तार में दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए.

बता दें कि शनिवार को रक्षाबंधन के दिन राम कल्याण सैनी उर्फ बिल्लू अपनी पत्नी के साथ जयसिंहपुरा खोर से गोला का बास अलवर अपने ससुराल जा रहा था. इस दौरान नायला रोड पर तेज रफ्तार में आ रही नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने टक्कर मार दी. टक्कर मारकर चालक गाड़ी को भगाकर ले गया. लोगों ने राम कल्याण सैनी को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. रक्षाबंधन के दिन परिवार में मातम छा गया.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें