Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अस्पताल के दरवाजे पर ही बुजुर्ग की मौत, अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं, पत्नी ने जताई बेबसी

कोटा: मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में आज एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. यह बुजुर्ग बीते 1 महीने से अस्पताल परिसर में ही अपनी पत्नी के साथ लावारिस के तौर पर रह रहा था. मौत के बाद पत्नी का कहना है कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार कैसे करवाए, क्योंकि उसके पास पैसे भी नहीं है और न हीं वह लोगों को जानती है. इसके साथ ही उसने अपने बेटे पर भी घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है. इसके बाद जन सहयोग के जरिए अंतिम संस्कार करवाने की तैयारी शुरू की गई है.

कॉन्स्टेबल राजकुमार स्वामी का बयान: मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की चौकी के कॉन्स्टेबल राजकुमार स्वामी का कहना है कि बारां जिले के नारेडा निवासी गोपाल यादव और उसकी पत्नी लीलाबाई बीते 1 महीने से अस्पताल परिसर में ही लावारिस की तरह रह रहे थे. जैसे-तैसे ही भोजन का जुगाड़ करके यहां पर दिन निकाल रहे थे. गोपाल यादव को टीबी था, ऐसे में उसे अस्पताल में कई बार भर्ती भी करवाया गया.

Advertisement Box

अस्पताल में उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जाता था. इसके बाद भी वे अस्पताल परिसर को नहीं छोड़ रहे थे. उन्हें अस्पताल परिसर से जाने के लिए भी कहा गया था और आर्थिक मदद की बात भी कही गई थी, लेकिन बाद में वह नहीं गए. आज अस्पताल में गेट नंबर 4 इमरजेंसी के बाहर गोपाल यादव की मौत हो गई. इसके बाद उसकी पत्नी लीलाबाई ने आकर कहा कि बेटे ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था और अब उसके पास अंतिम संस्कार का पैसा भी नहीं है.

जन सहयोग से हो रही तैयारी: कॉन्स्टेबल राजकुमार स्वामी का कहना है कि इसके बाद पहले उसे घर भेजने की बात की गई, लेकिन उसकी मां ने मना कर दिया कि बेटे से संपर्क नहीं हो पा रहा है. वह अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाना भी नहीं चाह रही है. उसके बाद जन सहयोग से अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें