Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लंबी बीमारी से अवसाद में आकर बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, सुबह पता चला

झालावाड़ : जिले के सुनेल कस्बे के पाटलिया मोहल्ला स्थित एक मकान में बुजुर्ग दंपती ने लंबी बीमारी से अवसाद ग्रस्त होकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग दंपती अपने इकलौते बेटे के साथ घर में रहते थे. घटना का पता उस समय चला, जब परिजन सुबह उनके कमरे में पहुंचे तो दोनों के शव मिले. परिजनों की सूचना के बाद सुनेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया.

उदयपुर में 8 साल की बच्ची से खेत पर दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Advertisement Box

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया कि कस्बे के पाटलिया मोहल्ले में लालचंद और सीताबाई अपने इकलौते बेटे के साथ रहा करते थे. सोमवार सुबह दंपती के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया. दंपती के बेटे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उसने बताया कि पिता लालचंद को शुगर-बीपी की गंभीर बीमारी थी. उसकी मां सीताबाई को कुछ दिन पहले पैरालिसिस हो गया था, जिसके बाद वह भी चलने-फिरने में असमर्थ थी. दोनों अपनी बीमारियों से परेशान थे, जिसके चलते रविवार रात उन्होंने आत्महत्या कर ली.

राजस्थान से इस साल हज यात्रा पर कौन जाएगा? 16 अगस्त को खुलेगी लॉटरी

थाना प्रभारी ने बताया कि लालचंद के बेटे का भी काफी समय से विवाह नहीं हो रहा था. दोनों को गंभीर बीमारी के कारण रोजमर्रा के काम में समस्या आ रही थी. लालचंद के गांव में ही जमीन है, जिसमें वह खेती का काम किया करता था. उसका बेटा भी खेतीबाड़ी के काम में उसकी मदद करता था. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है. पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा. सुनेल थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें