Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेल बिक्री पर अमेरिका को झटका, रूस-भारत की डील से बिगड़ा खेल!

अमेरिका और यूरोपीय देश एक बार फिर रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं. उनका मानना है कि इससे रूस की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी और वह यूक्रेन युद्ध से पीछे हटने पर मजबूर हो जाएगा. लेकिन इस बार मामला सिर्फ रूस तक नहीं रुका. अब अमेरिका उन देशों को भी चेतावनी दे रहा है जो रूस से तेल खरीद रहे हैं. इसमें भारत का नाम भी लिया जा रहा है.

हाल ही में अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अगर अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर रूस के तेल खरीदारों पर सख्ती करें, तो रूस की आर्थिक रीढ़ टूट सकती है. उन्होंने यहां तक कहा कि इससे राष्ट्रपति पुतिन बातचीत की टेबल पर आने को मजबूर हो जाएंगे.

Advertisement Box

भारत पर लगे टैरिफ का जेलेंस्की ने किया समर्थन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के इस बयान का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जो देश रूस से अब भी तेल खरीद रहे हैं, उन पर टैरिफ यानी खास टैक्स लगाना सही फैसला होगा. उनका इशारा भारत जैसे देशों की ओर था.

जेलेंस्की का कहना है कि रूस को कमजोर करने के लिए अब सिर्फ प्रतिबंध नहीं, बल्कि उसके साथ व्यापार करने वाले देशों पर भी दबाव डालना जरूरी है. लेकिन भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह युद्ध नहीं, शांति चाहता है.

भारत का रुख साफ, युद्ध नहीं, शांति चाहिए

भारत ने शुरू से ही यूक्रेन युद्ध को बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार साफ कर चुके हैं कि भारत शांति चाहता है, किसी का साथ नहीं ले रहा. उन्होंने कई देशों के नेताओं से बात करके यही कहा कि युद्ध किसी का भला नहीं करता.

भारत ने रूस से तेल खरीदना इसलिए जारी रखा है क्योंकि उसे अपनी बड़ी आबादी की जरूरतें पूरी करनी हैं. सरकार मानती है कि यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के हित में है. अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत अपनी नीति से पीछे नहीं हटा है.

अमेरिका की असली चिंता, तेल का बाज़ार

जानकारों का कहना है कि ये सिर्फ यूक्रेन युद्ध का मामला नहीं है. असली खेल दुनिया के तेल और गैस बाजार पर कब्जा करने का है. अमेरिका चाहता है कि सभी देश उसकी महंगी एनर्जी खरीदे और रूस का रास्ता बंद हो जाए. इसके लिए अब वह भारत जैसे देशों को भी टारगेट कर रहा है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें