Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अलर्ट! समय बदला, सफर न बदले…कहीं देर से पहुंचकर न रह जाए सफर अधूरा, चेक करें इन 5 ट्रेनों का नया टाइमटेबल

पाली. पाली जिले में आने वाले फालना रेलवे स्टेशन से अगर आप ट्रेन का सफर करने वाले है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योकि जोधपुर रेल मंडल की पांच ट्रेनो में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय का परिवर्तन किया गया है ऐसे में अब आप पुराने समय के साथ ही ट्रेन सफर के दौरान स्टेशन पहुंचेंगे तो आपकी ट्रेन कही छूट न जाए इसलिए यह खबर जरूर पढ़ ले. फालना रेलवे स्टेशन से जाने वाली जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनों में हो रही यात्रियों को असुविधाओं को लेकर मार्ग में आने वाले कई स्टेशनों पर समय परिवर्तन किया गया है.

बता दें कि पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों की समय पाबंदी सुनिश्चित करने और लेटलतीफी कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जोधपुर मंडल के रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य ट्रेनों को समय पर पहुंचाना और यात्रियों को होने वाली परेशानी कम करना है.
बदले समय के साथ चलेंगी यह ट्रेने

1.बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एसी सुपरफास्ट (21903): 11 अगस्त से इस ट्रेन के वापी, आणंद और नडियाद में समय बदल दिया गया है.

Advertisement Box

2.पुणे-भगत की कोठी एक्सप्रेस (11090): 10 अगस्त से यह ट्रेन पुणे से चलेगी. दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद और अहमदाबाद के समय में आंशिक परिवर्तन होगा.

3.पुणे-बीकानेर सुपरफास्ट (20476): 12 अगस्त से पुणे से छूटेगी और वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद में समय थोड़ा बदलेगा.

4.बेंगलुरु-जोधपुर (16508): 13 अगस्त से भरूच, वडोदरा, आणंद और नडियाद में समय थोड़ा एडजस्ट होगा.

5.जोधपुर-वलसाड एक्सप्रेस (22992): 13 अगस्त से जोधपुर से रवाना होने पर वडोदरा पहुंचना और निकलना 5:10-5:15 बजे पर होगा.

रेलवे की सलाह: टाइमिंग का जरूर रखे ध्यान

रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग जरूर देख लें. इससे यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी. ट्रेनों के नए समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे स्टेशन से भी प्राप्त की जा सकती है. इस कदम से ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आने और यात्रियों के समय पर गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद है.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें