Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस में वापसी के बाद पूर्व मंत्री अमीन खान बोले – इंसाफ हुआ! कहा – बॉडर इलाके में करेंगे बड़ी सभा

बाड़मेर : पूर्व मंत्री और थार के कद्दावर नेता अमीन खान की मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में डेढ़ साल बाद वापसी हुई. जिसके बाद उनके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. जिले के देतानी गांव में अमीन खान के घर पर उनसे मिलने आने वालों का तांता लगा हुआ है और फोन पर लगातार उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है.

अमीन खान पांच बार विधायक रहे हैं और बाड़मेर- जैसलमेर क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है. लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अमीन खान को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था. इसके बाद उनके समर्थकों में निराशा थी लेकिन अब उनकी वापसी से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि अमीन खान की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

Advertisement Box

पार्टी में वापसी के बाद अमीन खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि पार्टी ने न्याय किया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता नसीर हुसैन, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा और बाड़मेर- जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को धन्यवाद दिया. खान ने कहा कि कार्यकर्ता यही चाहते थे और पार्टी के इस फैसले से वे बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि हमेशा पार्टी के लिए काम करते रहे हैं , लेकिन अब हम अधिकार के साथ ऐसा कर सकते हैं. पहले पार्टी से बाहर होने के कारण हम काम नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि वे एकजुट होकर कांग्रेस के हित में काम करें.

बॉर्डर इलाके में बड़ी सभा का ऐलान: अमीन खान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी के हित में बहुत जल्द बॉर्डर इलाके में एक बड़ी सभा भी आयोजित की जाएगी. हालांकि उन्होंने सभा की तारीख ओर स्थान नही बताया है. उन्होंने बताया कि इस सभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी इस सभा में बुलाएंगे. उन्होंने बताया कि बॉर्डर इलाके में होने वाली सभा मे शिव ,चौहटन और जैसलमेर के लोग शामिल होंगे.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें