Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विवाद के बाद तीन युवकों का अपहरण कर मारपीट, पुलिस लगी पीछे तो सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी

गुड़गांव : मामूली विवाद के बाद तीन युवकों का अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवकों के अपहरण किए जाने की सूचना जब पुलिस को लगी तो सेक्टर-40 थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के पीछे लग गई। आरोपियों को तब पुलिस के पीछे लगे होने का पता लगा तो वह अपहृत किए गए युवकों को सड़क किनारे छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आधा दर्जन युवकों को काबू कर लिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित दोनों ही हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन के पास फूलों का खोखा लगाते हैं। इनका आपस में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ ही देर बाद विनीत, राहुल, भव्य, सुमित, कुलदीप, गोलू, आकाश मौके पर एक इको गाड़ी लेकर आए और प्रमोद चौबे, मुकेश जयराम को अगवा कर ले गए। आरोप है कि अगवा करने के बाद इन सभी ने उनसे गाड़ी में मारपीट भी की। इस घटना के बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दे दी और गाड़ी नंबर भी बता दिया जिसके बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस को यह गाड़ी क्षेत्र में घूमती दिखाई दी। जिस पर पुलिस उनका पीछा करने लगी। जब आरोपियों ने गाड़ी को पीछे लगे देखा तो उन्होंने अगवा किए गए तीनों युवकों को सड़क किनारे फेंक दिया जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को काबू करते हुए घायलों को अस्पताल ले गई जहां उन्हें उपचार दिलाया गया।

Advertisement Box

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संलिप्त उक्त छह आरोपियों को काबू कर लिया गया जिन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें