Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, असम जाकर हुआ खुलासा, केस दर्ज

गुड़गांव : असम की युवती से गुड़गांव में रेप किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने असम जाकर आपबीती बताई जिसके बाद असम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगामी कार्रवाई के लिए गुड़गांव भेज दिया। असम ये जीरो एफआईआर मिलने के बाद डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से असम की रहने वाली युवती ने बताया कि वह गुड़गांव में रह रही थी। उसकी मुलाबात मूल रूप से हथीन पलवल के रहने वाले आसिफ से हुई थी जो नाथुपुर में रहता है। उसने बताया कि दोस्ती प्यार में बदल गई और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। असम लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसने सखी वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज को आपबीती बताई। इस पर इंचार्ज मोनिता ने असम के उदलगुडी जिले के दिमाकुची थाना पुलिस को शिकायत देकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने सखी वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगामी कार्रवाई के लिए गुड़गांव भेज दिया। गुड़गांव पुलिस को जब यह जीरो एफआईआर मिली तो डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Box

महिला से भी शादी का झांसा देकर रेप

वहीं, सदर थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह सदर थाना एरिया में रहती है। उसकी मुलाकाबत रेवाड़ी के रहने वाले रोहित यादव से हुई थी। आरोप है कि जनवरी 2021 में रोहित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद से वह लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है, लेकिन अब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 316(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

डॉ के नाम से फर्जी पहचान बनाकर किया प्रताड़ित

साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी डॉक्टर बेटी के नाम से अपनी पहचान बना ली। इसके आधार पर आरोपी 9 जुलाई से अब तक उनकी डॉक्टर बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उनकी बेटी का उत्पीड़न करने के साथ ही उसे बदनाम कर रहा है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें