Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कथित तांत्रिक का अश्लील हरकतें करने का वीडियो आया सामने, लोगों में आक्रोश

जोधपुर: अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले शहर के एक कथित तांत्रिक बाबा का महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित लोग उसकी दुकान के आगे जमा होने लगे तो वह ताला लगाकर फरार हो गया. फिलहाल, किसी पीड़ित द्वारा थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि पुलिस ऐह​तियातन सक्रिय हो गई है. उसका उसका पता लगाया जा रहा है.

सदर बाजार थानाधिकारी माणक राम बिश्नोई ने बताया कि बाबा एक दुकान चलाता है. उसका एक वीडियो महिला के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया. फिलहाल बाबा की तलाश की जा रही है. किसी भी पीड़ित द्वारा इस बारे में शिकायत नहीं दी गई है. वीडियो में महिला कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है. आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि जिन महिलाओं की संतान नहीं होती है, तांत्रिक उन्हें झांसे में लेता है. वह खुद उदयमंदिर आसन क्षेत्र में रहता है. उसने यहां दुकान में एक ऑफिस खोल रखा है. महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान तंत्र-मंत्र से कराने के चक्कर में इसके चंगुल में फंसती हैं. इसी ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज वायरल हुआ है.

Advertisement Box

दो साल पुराना है वीडियो: पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो दिख रहा है, उनमें अप्रैल 2023 की तारीख नजर आ रही है. ऐसे में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये वीडियो पुराने हैं या सीसीटीवी डीवीआर की तारीख में कोई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसी तारीख है. फिलहाल, पुलिस फरार हुए बाबा अफजल का पता लगाने में जुटी है.

पांच वीडियो आए सामने: कथित बाबा के पांच वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह महिलाओं के साथ पहले बातचीत कर रहा है और उसके बाद अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि बाबा के इस ऑफिस में लगे सीसीटीवी से ही यह वीडियो बाहर आया है. इससे यह भी अंदाजा होता है कि वह ऐसी कई महिलाओं का उत्पीड़न कर चुका है, लेकिन उसके खिलाफ किसी ने आवाज नहीं उठाई.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें