Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धर्म और क्रिकेट का अनूठा मेल, आचार्य इंद्रेश की टीम ने जीता मैच

जयपुर: सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी के मैदान पर आरसीए की मेजबानी में देश में पहली बार संतों के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. यह मैच कथा वाचक आचार्य इंद्रेश की टीम और आरसीए की टीम के बीच खेला गया. इसमें आचार्य इंद्रेश की टीम विजेता रही.

आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य आशीष तिवारी ने बताया कि आरसीए अकादमी मैदान पर आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच के लिए जाने-माने कथावाचक आचार्य इंद्रेश को आमंत्रित किया था. अकादमी मैदान पर आयोजित ‘आरसीए एकादश’ बनाम ‘आचार्य इंद्रेश एकादश’ के बीच खेले गए मैच को आचार्य इंद्रेश की टीम ने 35 रनों से जीता. देर रात तक चले इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आचार्य इंद्रेश एकादश ने 110 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए एकादश की टीम केवल 75 रन ही बना सकी. तिवारी ने बताया कि आचार्य इंद्रेश ने मैच में न केवल शानदार बल्लेबाजी की, बल्कि उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाई.

Advertisement Box

जयपुर-सीकर संयुक्त विजेता घोषित: इधर, जयपुर में खेली जा रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बारिश के कारण जयपुर और सीकर टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डी. डी. कुमावत, सदस्य पिंकेश पोरवाल, आशीष तिवारी और आरसीए के पूर्व सचिव सुभाष जोशी ने दोनों विजेता टीमों को ट्रॉफी, इनामी राशि के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए.

इस अवसर पर आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डी. डी. कुमावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य की युवा महिला शक्ति को हर स्तर पर उच्च-स्तरीय सुविधाएं और खेल का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है. आरसीए राज्य की युवा महिला खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना चाहती है. आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य पिंकेश पोरवाल ने प्रतियोगिता की संयुक्त विजेता जयपुर और सीकर टीमों को बधाई देते हुए कहा कि आरसीए एडहॉक कमेटी ने खेल आयोजन में खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ही सभी जरूरी कदम उठाए हैं. प्रतियोगिता में दौसा की तनिका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, चित्तौड़गढ़ की सुमित्रा जाट को सर्वश्रेष्ठ बैट्सवुमन और भूमिका जांगिड़ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें