Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में एक शिक्षक निलंबित… 4 को नोटिस, शिक्षा निदेशक को मिली औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही

राजस्थान शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सीताराम जाट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान – प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत चल रहे मौखिक प्रवाह पठन (ओआरएफ) कार्यक्रम की समीक्षा के लिए कोलायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। निरीक्षण में  एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया, जबकि चार शिक्षकों को नोटिस जारी कर 12 सितंबर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खारी चारणान में कक्षा 3 से 5 एवं 6 से 8 के अनुसार समूह आधारित गतिविधियां नहीं करवाई गईं। शिक्षकों रेखा गर्ग, मनदीप कौर और माणक चंद सुथार पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

Advertisement Box

इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बज्जू में ओआरएफ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को समूह गतिविधियां नहीं करवाई गईं। संस्था प्रधान बगसा राम बिश्नोई के पास कार्यक्रम संबंधी संतोषजनक जानकारी नहीं पाई गई। साथ ही दिशा-निर्देशों व कार्ययोजना का पूर्ण अभाव पाया गया।

तेल बिक्री पर अमेरिका को झटका, रूस-भारत की डील से बिगड़ा खेल!

निदेशक सीतराम जाट ने कहा कि ओआरएफ कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का अहम हिस्सा है और इसे हल्के में लेने वालों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। सभी सीसीए नियम-17 के तहत कार्रवाई का सामना करेंगे। स्कूलों को कार्यक्रम के नियमित और प्रभावी क्रियान्वयन की चेतावनी दी गई। निदेशक ने बज्जू के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) छात्रावास का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त निदेशक गोपालराम बिरला और जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण मौजूद रहे। चारण ने बताया कि जिले के अन्य विद्यालयों का भी समय-समय पर अवलोकन किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें