Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अग्रोहा में बनेगा अत्याधुनिक संग्रहालय, विश्व मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, CM की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार यहां एक मास्टर प्लान तैयार कर रही है, जिसके तहत अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा और खुदाई से मिले पुरावशेषों को सुरक्षित व प्रदर्शित किया जाएगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल के विकास की समीक्षा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, असीम गोयल और विधानसभा के उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Advertisement Box

प्राचीन टीलों को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संग्रहालय न केवल आगंतुकों को क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ेगा, बल्कि उन्हें एक ज्ञानवर्धक और आकर्षक अनुभव भी प्रदान करेगा। उनका मानना है कि महाराजा अग्रसेन की राजधानी होने के कारण अग्रोहा अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थल है और इसका समुचित विकास इसे आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र बनाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में भी स्थापित करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि अग्रोहा को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से लैस किया जाए और यहां के प्राचीन टीले एवं पुरातात्विक महत्व के अवशेषों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाए।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें