Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर परिषद में अधिकारियों के खिलाफ भड़की विरोध की चिंगारी, पार्षदों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला

टोहाना : नगर परिषद टोहाना में अधिकारियों के खिलाफ विरोध की चिंगारी अब भड़क उठी है। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल के नेतृत्व में पार्षदों ने परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ते हुए जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि अधिकारी न सिर्फ विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं, बल्कि शराब के नशे में दफ्तर पहुंच रहे हैं।

टोहाना में नगर परिषद कार्यालय के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब अध्यक्ष नरेश बंसल और पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्यालय को ताला लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परिषद में ‘अफसरशाही’ पूरी तरह हावी हो चुकी है और अधिकारी न सिर्फ मनमर्जी से ड्यूटी पर आते हैं, बल्कि शराब के नशे में भी दफ्तर पहुंचते हैं।

Advertisement Box

इस प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा, “बार-बार कहने के बावजूद विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगाए जा रहे। केवल वही टेंडर पास किए जाते हैं जिनमें कमीशन अधिकारियों को मिलता है। जनता परेशान है, हम खुद भी अब थक चुके हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर न जाकर गैरकानूनी रूप से अधिकारियों के दफ्तर में बैठे रहते हैं, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है।

नगर परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने कहा, “हम इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो।” इस विरोध प्रदर्शन से टोहाना नगर परिषद में एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें