Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला मंडल द्वारा लघु नाटिका का किया मंचन, पन्ना प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

वैयावच्च महिला मंडल द्वारा लघु नाटिका का किया मंचन, पन्ना प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

माता त्रिशला के 14 शुभ स्वप्नों का किया अभिनय, महावीर जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु

Advertisement Box

संध्या काल में किया “एक शाम पन्ना गुरु के नाम” शीर्षक से भक्ति संगीत का आयोजन

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के आजाद नगर जी सेक्टर स्थित गौतम आश्रम में चल रहे पर्युषण पर्व के अवसर पर वैयावच्च महिला मंडल द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद निशा जैन ने बताया कि नाटिका में माता त्रिशला द्वारा देखे गए 14 शुभ स्वप्नों का सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर देखा और सराहा।

नाटिका में मंडल की मंत्री सपना तातेड़ ने माता त्रिशला की भूमिका निभाई, वहीं अविषा जैन ने भगवान महावीर स्वामी का रूप सजाया। कार्यक्रम में आर. के. जैन ने बताया कि आचार्य सुदर्शन लाल म.सा. ने प्रवचन में कहा कि आज श्री महाप्रज्ञ प्रवर्तक एवं स्वाध्याय संघ के प्रणेता आचार्य पन्नालाल म.सा. की जन्म जयंती भी मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पन्ना गुरु एक ज्योतिपुंज महापुरुष थे, जिन्होंने न केवल अपनी आत्मा का विकास किया बल्कि अनेक भव्य आत्माओं को सम्यग ज्ञान का प्रकाश प्रदान किया।

डोटासरा से बोले रंधावा, कांग्रेस में वापसी करने वाले नेताओं को 6 साल तक नहीं दें टिकट

आचार्य श्री ने समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। बालिका शिक्षा, मिर्गी निवारण, अहिंसा, वैवाहिक कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची रोकने और सामाजिक झगड़ों के समाधान हेतु उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इससे पूर्व मुनि श्री सोख्य दर्शन म.सा. ने मूल अंतगड सूत्र का वाचन किया और मुनि श्री भव्य दर्शन म.सा. ने उसकी विवेचना की।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गौतम गणधर म.सा. को बालक अतिमुक्त कुमार से मिले श्रेष्ठ संस्कारों का अनुभव हुआ, उसी प्रकार हमें भी अपने बच्चों को उत्तम संस्कार देना चाहिए। पर्युषण पर्व के सातवें दिन मीठी दया रखी गई तथा पन्ना प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। संध्या काल में “एक शाम पन्ना गुरु के नाम” शीर्षक से भक्ति संगीत का आयोजन किया गया।

इसमें शोभा लोढ़ा, खुशबु खटोड़, इंदु खमेंसरा, रुचि खटोड़, अमिता खटोड़, पायल रांका, सुनीता बुरड़, ज्योति छाजेड़, अनीता खमेंसरा, संध्या बुरड़, विमला नाहर, मंजू चौधरी, कांता छाजेड़, अंजना चंडालिया, सुमन गोखरू, ज्योति लोढ़ा, सीमा भंडारी, पलक जैन, मीनाक्षी जैन सहित कई महिलाओं ने भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति और आनंद की भावनाओं में सराबोर दिखाई दिए।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें