Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर के प्राइवेट स्कूल को तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर : राजधानी जयपुर में बम ब्लास्ट की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जलेब चौक स्थित निजी स्कूल को बुधवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

यह तीसरा मौका है, जब स्कूल प्रशासन को धमकी भरा ई मेल मिला है. धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. छात्र, शिक्षक और अभिभावक घबरा गए. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा.

Advertisement Box

पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच की गई. इस दौरान स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. हालांकि, तलाशी के दौरान स्कूल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

इसके बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ ही पुलिस-प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. बता दें कि स्कूल प्रबंधन को 16 जून को भी एक धमकी भरा मेल मिला था. इसके बाद जुलाई में भी धमकी भरा मेल मिला था. हालांकि, पहले दो बार भी सर्च ऑपेरशन में तब भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. इस स्कूल के पास ही डीसीपी (उत्तर) का ऑफिस भी है.

जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु : माणक चौक एसीपी पीयूष कविया ने बताया कि बुधवार सुबह जलेब चौक स्थित निजी स्कूल प्रबंधन को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद स्कूल परिसर को खाली करवाकर तलाशी ली गई थी.

हालांकि, तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि लगातार धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले में जांच की जा रही है.

मौके पर दमकल और एम्बुलेंस की गाड़ियों की तैनाती की गई. सिविल डिफेंस की टीमों को भी तैनात किया गया. हालांकि, तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सबने राहत की सांस ली है.

सीएमओ, स्टेडियम को भी मिली धमकी : बता दें कि इससे पहले जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय, सवाई मानसिंह स्टेडियम, मेट्रो रेल और मेट्रो रेलवे स्टेशन व दो कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. पिछले दिनों जयपुर में दो कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

इससे पहले लगातार एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी. वहीं, मेट्रो और मेट्रो रेलवे स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकियां पहले मिली थी. हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें