Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉग्स के झुंड ने 5 साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह से नोचा

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में आवारा डॉग्स का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर के न्यू आरटीओ रोड स्थित गौतम विहार कॉलोनी में रविवार शाम 5 वर्षीय गौरांश पर तीन डॉग्स ने हमला कर दिया. बच्चा घर के बाहर स्कूटर (खिलोना) चला रहा था, तभी अचानक डॉग्स का झुंड दौड़ता हुआ आया और उसे जमीन पर गिराकर नोचने लगा. बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां दौड़ी और किसी तरह डॉग्स को भगाया. परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गए. सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है.

इस मामले को लेकर बच्चे के पिता दिनेश साहू ने कहा कि डॉग्स ने घेरकर हमला कर दिया. बच्चे को जमीन पर गिरा दिया और घसीटते रहे. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची और डॉग्स को भगाया. घटना रविवार शाम की न्यू आरटीओ रोड स्थित गौतम विहार कॉलोनी की है. इसका सीसीटीवी सोमवार को सामने आया. उनका आरोप है कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में डॉग्स घूमते हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही.

Advertisement Box

यह पूरा मामला : घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है. लोगों ने एनिमल एड संस्था और नगर निगम को मदद के लिए कॉल किया, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन कॉलोनी में आवारा डॉग्स का झुंड घूमता रहता है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था जस की तस बनी हुई है. लगातार आवारा डॉग्स का आतंक हो रहा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. बच्चों पर लगातार डॉग्स हमला कर रहे हैं.

पहले भी हो चुका है बच्चों पर हमला : बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है. 2 महीने पहले शहर की एक कॉलोनी में 8 साल के बच्चे पर डॉग्स के झुंड ने हमला किया था. वहीं, करीब एक साल पहले मस्तान बाबा दरगाह क्षेत्र में 5 साल की बच्ची की डॉग्स के हमले में मौत हो गई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने लोगों को भयभीत कर दिया है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें