Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुशालीदर्रा में कार में बहा परिवार, एक शव बरामद, बचाव अभियान जारी

सवाई माधोपुर: जिले में गुरुवार रात से जारी तेज बरसात के चलते नदी नाले उफान पर हैं. इस बीच गुरुवार देर रात खंडार रोड स्थित कुशालीदर्रा के बरसाती नाले में तेज बहाव में उतरी एक कार में सवार लोग गाड़ी समेत बह गए. नाले से एक शव बरामद कर लिया गया है. कार सवारों की तलाशी की जा रही है. कार सवार परिवार मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है.

रवाजना डूंगर थाना अधिकारी हरीमन मीणा ने बताया कि गुरुवार रात भारी बारिश के चलते कुशाली दर्रा का नाला उफान पर है. देर रात कार उधर से गुजरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी नंबर की इस कार में चार से पांच जने सवार थे. स्थानीय लोगों ने तेज बरसात और बहाव का हवाला देते हुए रुकने को कहा था, लेकिन कार सवार लोगों ने ग्रामीणों की हिदायत नजरअंदाज कर दी. इस बीच बरसाती नाले के तेज बहाव में फंसी कार बह गई.

Advertisement Box

अन्य की तलाश: इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पानी से कार को निकाला गया. एसएचओ मीणा ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जबकि कार सवार अन्य लोगों की तलाश है. मौके से एक महिला का आधार कार्ड भी मिला है. उप निरीक्षक ओमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार के साथ बहे अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है.

घरों में दो से तीन फीट पानी भरा: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों व कस्बों में निचले इलाकों में घरों में दो से तीन फीट पानी भर गया. घरेलू सामान खराब हो गया. प्रशासन ने जलभराव वाली जगह सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ की टीमें लगाई है. जिला मुख्यालय की राजबाग, मिर्जा मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, राजनगर, जटवाड़ा समेत दर्जनों कॉलोनियों जलमग्न है. मुख्य बाजार की दुकानों में पानी भर गया. लटिया नाले के उफान में कई पशु बह गए.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें