Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दादरी में नहर में बहकर आया बच्चे का शव, एक सप्ताह पुरानी डेडबॉडी

चरखी दादरी : जिले के बाढड़ा में शौरा डिस्ट्रिब्यूटरी में एक बच्चे का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 8-9 महीने हैं और उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के कर्मचारी बीती देर रात को बाढड़ा में नहर के साइफन की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान कचरे के साथ एक बच्चें का शव वहां दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचाया।

Advertisement Box

रोहतक पीजीआई में होगा पोस्टमार्टम

बाढड़ा एसएचओ औमप्रकाश ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है और शव में कीड़े चल रहे हैं। डेबबॉडी अधिक खराब होने के कारण रोहतक पीजीआई में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पहचान के किए जा रहे हैं प्रयास

बाढड़ा एसएचओ औमप्रकाश ने बताया कि बच्चें का शव नहर में बहकर आया है। उन्होंने कहा कि जो शव मिला है उस बच्चें की उम्र करीब 8 से 9 महीने लग रही है। उनके पुलिस थाने में इतनी उम्र के बच्चें के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है जिसकी पहचान के लिए दूसरे थानों व अन्य माध्यमों से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें