Bhilwara : पद्मिनी क्लब की नई पहल, बीज यात्रा से हरियाली तक शुरू किया अनूठा अभियान
फलों के बीजों को संरक्षित कर मानसून में खाली भूमि पर बिखेरेंगे, सैकड़ों नए पेड़ तैयार करने का संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल): पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से भीलवाड़ा के पद्मिनी क्लब ने ‘बीज यात्रा-हर कदम हरियाली’ अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत आम, जामुन, नीम, पीपल सहित विभिन्न देशी पेड़ों के बीज घर-घर से एकत्रित कर उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है। क्लब द्वारा एकत्रित बीजों को ‘बीज बैंक’ में संरक्षित किया जा रहा है।
मानसून के दौरान क्लब की सदस्याएं यात्रा के समय इन बीजों को सड़क किनारे और खाली भूमि पर बिखेरेंगी, ताकि आने वाले वर्षों में सैकड़ों नए पेड़ विकसित हो सकें।
Bhilwara : वंचित बच्चों के लिए आगे आया नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, स्वास्थ्य से शिक्षा तक मिला सहयोग
क्लब का मानना है कि यह छोटा प्रयास पर्यावरण संरक्षण, तापमान में कमी और पक्षियों के लिए प्राकृतिक आश्रय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्लब अध्यक्ष सीमा सोमानी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को कल्पना माहेश्वरी का मार्गदर्शन मिल रहा है। अभियान में सुमन जैन, रीना गुप्ता, सरिता पोखरना, मोहिनी अग्रवाल, ममता सेठी, छाया कोठारी, सीमा चंदोरिया, प्रीति जैन, सुनीता पीपाड़ा और सीमा गोढ़ा सहित कई सदस्याएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।




















