Lunkaransar : गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक आयोजित ।
27 जुलाई को राष्ट्रपति के नाम भेजी जाएंगी हस्ताक्षर अभियान की प्रतियां
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद) : गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के उद्देश्य से “गौ सम्मान आह्वान अभियान” की बैठक श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।
अभियान के तहत आमजन से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर कर गौ संरक्षण के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया जा रहा है।
अभियान से जुड़े संतों एवं संत समाज ने कहा कि भारत की पावन भूमि तथा राजस्थान की वीर भूमि पर प्राचीन काल से गौ सेवा की समृद्ध परंपरा रही है। भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं कृषि व्यवस्था का आधार गौ है। उन्होंने कहा कि “संस्कृति, संस्कार और कृषि बचानी है तो गौ संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।”
संतो ने कहा कि गौ के बिना अनेक वैदिक एवं धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण नहीं माने जाते गौवंश के साथ होने वाला अन्याय समाज एवं संत समुदाय के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने गौ सेवा, गौ सुरक्षा तथा गौ माता को “राष्ट्र माता” का सम्मान प्रदान किए जाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अभियान के तहत 27 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट में हजारों नागरिकों द्वारा किए गए हस्ताक्षरों की प्रतियां भारत के राष्ट्रपति के नाम प्रेषित की जाएंगी। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की गई।
वक्ताओं ने कहा कि लोक देवताओं एवं अनेक संत-महात्माओं ने गौ रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। इसलिए गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा विषय है।
इस अवसर पर भोले बाबा, विद्यासागर महाराज, रामकिशन महाराज एवं अयोध्या से जानकी दास महाराज, सहित संतों ने गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया ।
Bikaner : विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक 8 जुलाई को
इस दौरान बीकानेर प्रभारी अलका बिश्नोई, श्रीगंगानगर प्रभारी राकेश सैन भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद,प्रभु उपाध्याय, पूर्व उप प्रधान अजय गौड, श्रवण तावनियां, रामरख नाई, रामकरण सारस्वत,सुखेन्द्र राव,दीनदयाल प्रजापत,भवानी शंकर जांगिड़,अनिल माली,
पुरूषोतम सारस्वत,कमल अरोड़ा,पुजारी लक्ष्मण स्वामी,राजेशसक्सेना,दुर्गाशंकर शर्मा,बबलू शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।




















