Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव: कैरम व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, समाजजनों में दिखा उत्साह
रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विभिन्न वर्गों केे 190 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया सम्मानित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) : श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित केरम व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 190 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दो-दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की केरम के मेंस सिंगल्स में प्रमोद चेचाणी प्रथम, बालमुकुन्द मोदी द्वितीय, और ओम प्रकाश मालानी तृतीय स्थान पर रहे।
कैरम के मेंस डबल्स में नितिन माहेश्वरी व निहाल तोशनीवाल प्रथम, सुशील मुंदड़ा व दीपक चौधरी द्वितीय, प्रमोद चेचाणी और अनिल मुंदङा तृतीय स्थान पर रहे। वही टेबल टेनिस मेंस के सिंगल में श्याम मुंदड़ा प्रथम, बालमुकुंद मोदी द्वितीय व श्याम बिड़ला तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस के मेंस डबल्स में श्याम मुंदड़ा वह श्याम बिड़ला की जोड़ी ने फ़ाइनल में घनश्याम नुवाल और बालमुकुन्द मोदी को हराकर फिर से खिताब पर कब्जा बरकरार रखा।
Bhilwara : सास-बहू की रैंप वॉक में झलका रिश्तों का अपनापन, मांडना कला और अंताक्षरी ने बांधा समां
समापन समारोह में अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बल्दवा, जिला मंत्री रमेश राठी, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया सहित राजेंद्र पोरवाल, सुशील मरोटिया, महेंद्र काकानी, केजी राठी, प्रमोद डाड, रामकिशन सोनी, अर्चित मूंदड़ा, अंकित लखोटिया, राजेंद्र कचौलिया, सुरेश कचौलिया, मुकेश चेचानी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सटीक निशाने और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया, वहीं टेबल टेनिस मुकाबलों में तेज गति और शानदार रैलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्सव क्लब के प्रदीप बल्दवा, श्याम बिरला, ओम मालानी, कैलाश सोमानी, कैलाश अजमेरा, नरेश बहेती, प्रमोद चेचानी, अनिल मूंदड़ा का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अंत में विजेताओं को बधाई एवं सभी प्रतिभागियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव: कैरम व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, समाजजनों में दिखा उत्साह




















