Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सास-बहू की रैंप वॉक में झलका रिश्तों का अपनापन, मांडना कला और अंताक्षरी ने बांधा समां

Bhilwara : सास-बहू की रैंप वॉक में झलका रिश्तों का अपनापन, मांडना कला और अंताक्षरी ने बांधा समां

Bhilwara : सास-बहू की रैंप वॉक में झलका रिश्तों का अपनापन, मांडना कला और अंताक्षरी ने बांधा समां

महेश नवमी महोत्सव: विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन, विजेताओ को किया पुरस्कृत

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) :  श्रीनगर सभा के तत्वावधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव की रचनात्मक प्रतियोगिताओं के तृतीय दिवस विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नगर अध्यक्षा वीणा मोदी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में पारिवारिक मूल्यों, संस्कृति एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। सचिव विनीता तोष्णीवाल के अनुसार सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

“सास और बहू-रिश्तों की रैंप वॉक” प्रतियोगिता में सास-बहू की जोड़ियों ने प्रेम, सम्मान और आपसी सामंजस्य की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी अनु मोदी, नीलम दरगड़ एवं चेतना जागेटिया रहीं तथा संयोजन संजय कॉलोनी महिला संगठन की अध्यक्ष अनुपमा मंत्री एवं सचिव मधु हिंगड़ द्वारा किया गया। प्रथम सुधा असावा-सलोनी असावा द्वितीय सरोज सोमानी शिल्पा सोमानी, तृतीय मीना जेथलिया मनीषा जेथलिया रहे।

Bhilwara : केरम प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारम्भ, समाजजनों में दिखा उत्साह

“नारी मांडना (अल्पना)-पारंपरिक कला की ओर” प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक मांडना कला के आकर्षक स्वरूप प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी रेखा लढा, गायत्री मुंदड़ा एवं मधु जाजू रहीं तथा संयोजन शास्त्री नगर महिला संगठन की अध्यक्ष रेखा धूत एवं सचिव विनीता तापड़िया द्वारा किया गया।

प्रथम नीलू मालू, द्वितीय सुनीता कास्ट ,तृतीय डिंपल काबरा “गूंजे सुर, खिलें मुस्कान – मिले सुर मेरा तुम्हारा” अंताक्षरी प्रतियोगिता 13 क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठनों के मध्य आयोजित की गई। सभी टीमों ने शानदार गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतिभागियों की आकर्षक वेशभूषा एवं ड्रेस कोड कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। अंताक्षरी में प्रथम आजाद नगर, द्वितीय शास्त्री नगर तथा तृतीय सुभाष नगर रही। मुख्य प्रभारी सुमन सोनी ने पूरे कार्यक्रम का अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित संचालन किया, जिससे प्रतियोगिता रोमांचक और आनंदमय बनी रही। गीत-संगीत से सजे इस आयोजन का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में आज के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड, राधे श्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, अशोक बाहेती सत्यनारायण डाड, राजेंद्र कचोलिया, दिलीप तोषनीवाल, केदार जागेटिया, सुरेश बिरला, प्रहलाद नुवाल, केजी राठी, गोपाल नराणीवाल सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कैलाश कोठारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। और अपनी और से सभी प्रतियोगियो को विशेष पुरस्कार दिया।

अंत में संस्थान पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, प्रभारियों, संयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के तृतीय दिवस के कार्यक्रमों ने संस्कृति, कला, संगीत और पारिवारिक रिश्तों की सुंदर छटा बिखेरते हुए समाजजनों का भरपूर मनोरंजन किया।

Bhilwara : सास-बहू की रैंप वॉक में झलका रिश्तों का अपनापन, मांडना कला और अंताक्षरी ने बांधा समां

Bhilwara : सास-बहू की रैंप वॉक में झलका रिश्तों का अपनापन, मांडना कला और अंताक्षरी ने बांधा समां

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें