Bhilwara : दूदाधारी मंदिर में अधिक मास समापन पर तोषनीवाल परिवार ने लगाया छप्पन भोग
केजी तोषनीवाल परिवार के आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन संध्या में भक्तिरस की बही गंगा
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) : अधिक मास के समापन अवसर पर शहर के सांगानेरी गेट स्थित शहीद चौक के प्राचीन दूदाधारी मंदिर में केजी तोषनीवाल परिवार की ओर से भगवान को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर परिसर दिनभर भक्ति, श्रद्धा और आस्था के वातावरण से सराबोर रहा। भगवान के विशेष श्रृंगार के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, मिठाइयों एवं फलाहार से सुसज्जित छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा छप्पन भोग के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। मंदिर परिसर में सजावट और धार्मिक माहौल ने सभी का मन मोह लिया।
Bhilwara : महेश नवमी महोत्सवःरचनात्मक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक
इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भजन गायकों कोमल-निशा, अंकित-कृति तोषनीवाल तथा पंडित सत्यप्रकाश दुबे एवं गोरीशंकर द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। राधे-राधे, श्याम भजन और अन्य भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति रस की ऐसी गंगा बही कि उपस्थित श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ भजनों का आनंद लिया तथा बाद में प्रसाद ग्रहण किया। अधिक मास के समापन पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा एवं धार्मिक एकता का अनुपम आयोजन बताया।

छप्पन भोग एवं भजन संध्या में दामोदर अग्रवाल, रामपाल सोनी, श्रीगोपाल राठी, राधेश्याम चेचानी, प्रह्लादराय लढ़ा, अशोक बाहेती, लादूराम बांगड़, एस.एन. मोदानी, बाबूलाल कोगटा, सुभाष बहेड़िया, राधेश्याम सोमाणी, ओम नरानीवाल, राजेन्द्र कचोलिया, दीनदयाल मारू, प्रदीप बल्दवा, सुशील मरोटिया, राजेन्द्र पोरवाल, महेंद्र काकाणी, केदार जागेटिया, केजी राठी, अभिजीत सारड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Bhilwara : दूदाधारी मंदिर में अधिक मास समापन पर तोषनीवाल परिवार ने लगाया छप्पन भोग
कार्यक्रम के अंत में भगवान की महाआरती की गई तथा सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन की सफलता पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने केजी तोषनीवाल परिवार का आभार व्यक्त किया।



















