Bhilwara : माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट महाकुंभ का द्वितीय दिवस रहा रोमांचक मुकाबलों के नाम
भोपालगंज ए, तिलक नगर और सांगानेर की जीत, बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने लिया भरपूर आनंद
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मोदी ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ एमपीएल-2026 के द्वितीय दिवस पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पूरे दिन चले मुकाबलों में रोमांच, संघर्ष और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से मैचों को रोचक बनाए रखा। सह संयोजक केजी राठी व अर्चित मुन्द्रडा ने बताया की प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह से ही खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा।
विभिन्न टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार बल्लेबाजी, बेहतरीन क्षेत्ररक्षण और प्रभावी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर अपनी टीमों को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, वहीं गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट लेकर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाए रखा। क्रिकेट प्रभारी राकेश शारदा, संजय लाहोटी, अरूण काबरा ने बताया की टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में भोपालगंज ए और शास्त्री नगर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें भोपालगंज ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव के तहत टेबल टेनिस टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारम्भ
शशांक लड्डा को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में आरकेआरसी ए और तिलक नगर आमने-सामने हुए। तिलक नगर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। राजेश जागेटिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। दिन के तीसरे मुकाबले में सांगानेर और सुभाष नगर के बीच खेले गए मुकाबले में सांगानेर ने शानदार जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुराग डाड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

शुरुआती मुकाबलों ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है और आगामी दिनों में और भी रोमांचक मैचों की उम्मीद की जा रही है। प्रतियोगिता स्थल पर बड़ी संख्या में समाजजन, खेल प्रेमी एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिसकी सभी ने सराहना की। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माहेश्वरी प्रीमियर लीग का उद्देश्य समाज के युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी कड़े संघर्ष और रोमांचक खेल की उम्मीद जताई जा रही है। दिन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समिति ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मुकाबलों में भी इसी उत्साह के साथ सहभागिता की अपील की।
Bhilwara : माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट महाकुंभ का द्वितीय दिवस रहा रोमांचक मुकाबलों के नाम




















