Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : विलोपित नर्सेज का वेतन अटका, एमजीएच में फूटा आक्रोश, नर्सिंग अधीक्षक और पीएमओ का घेराव

Bhilwara : विलोपित नर्सेज का वेतन अटका, एमजीएच में फूटा आक्रोश, नर्सिंग अधीक्षक और पीएमओ का घेराव

Bhilwara : विलोपित नर्सेज का वेतन अटका, एमजीएच में फूटा आक्रोश, नर्सिंग अधीक्षक और पीएमओ का घेराव

कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 15 जून से दो घंटे कार्य बहिष्कार का ऐलान

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) :  राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, भीलवाड़ा के तत्वाधान में विलोपित नर्सेज के लंबित वेतन भुगतान को लेकर शुक्रवार को महात्मा गांधी अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कर्मचारियों ने नर्सिंग अधीक्षक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कर्मचारियों और पीएमओ के बीच वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर तीखी बहस भी हुई। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली और मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में विलोपित चल रहे 83 नर्सेज कर्मियों के पिछले 3 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान न होने से नाराज नर्सेज ने महात्मा गांधी अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को भारी संख्या में एकत्रित हुए नर्सेज कर्मियों ने सबसे पहले महात्मा गांधी अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अस्पताल परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद नर्सेज कर्मी एक रैली के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां भी नर्सेज ने भारी नारेबाजी करते हुए पीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार गौड़ का घेराव कर लिया।

Bhilwara : वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, दर्शकों में दिखा उत्साह

इस दौरान माहौल काफी गरमा गया और नर्सेज नेताओं तथा पीएमओ डॉ. अरुण कुमार गौड़ के बीच तीखी बहस भी हुई। नर्सेज नेताओं ने चेतावनी दी गई है कि यदि विलोपित 83 नर्सेज कर्मियों के पिछले 3 महीनों के बकाया वेतन का अविलंब भुगतान नहीं किया गया, तो आगामी 15 जून 2026 से मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे और धरना देंगे। तथा जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक रोजाना पीएमओ ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा।

इस आंदोलन और कार्य बहिष्कार से अस्पताल में होने वाली किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और मरीजों को होने वाली परेशानी की पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। इस मौके पर सांवरमल सोनी, विनोद वर्मा, सोहन लाल बैरवा, गोविंद राम शर्मा, विमला व्यास, अन्नू कंवर राठौड़, मधु शर्मा, कमला पहाड़िया, आर्जुमन इरफाना, दिनेश पांडे, दीनबंधु, विश्वनाथ, मनोज कुमार धाकड़, विवेक टेलर, आशीष डीडवानिया मौजूद रहे।

Bhilwara : विलोपित नर्सेज का वेतन अटका, एमजीएच में फूटा आक्रोश, नर्सिंग अधीक्षक और पीएमओ का घेराव

Bhilwara : विलोपित नर्सेज का वेतन अटका, एमजीएच में फूटा आक्रोश, नर्सिंग अधीक्षक और पीएमओ का घेराव

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें