Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम सम्पन्न

Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम सम्पन्न

Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम सम्पन्न

वर्तमान में लगभग 15000 बायोडाटा पत्रावलियों में संजोकर रखे है, अब तक हो चुके 4500 से अधिक युवक व युवतियों के संबंध

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा माह के प्रथम रविवार को बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा एवं परिचयों का अवलोकन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री रमेश राठी, नगर उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठी, नगर मंत्री सुरेश बिडला, महावीर सामरिया, सुनील मूंदड़ा, सुरेश जाजू, ने दीप प्रज्वलकर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

Bhilwara : काशीपुरी वकील कॉलोनी महिला मंडल द्वारा राधाकृष्ण मंदिर में सैकड़ों दीपों का भव्य दीपदान आयोजन

प्रचार प्रसार प्रभारी ओम कृष्ण समदानी ने बताया कि बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्र तथा चित्तौड़गढ़ जिला, जोधपुर व सूरत इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाज जन व अभिभावक परिचय पत्रक अवलोकन हेतु उपस्थित हुए। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि कार्यालय में युवको के 5353 व युवतियों के 9624 बायोडाटा संजोकर रखे गए है। अभी तक पंजीकरण में से 4460 से अधिक संबंध हो चुके हैं।

मुख्य संयोजक श्रवण समदानी ने बताया कि भीलवाड़ा मुख्यालय के अतिरिक्त चित्तौड़, उदयपुर, मनासा में शाखाएं सेवारत है जिसमें सभी बायोडाटा भीलवाड़ा मुख्यालय के तर्ज पर ही उपलब्ध है जहां प्रत्येक रविवार को यह सेवाएं उपलब्ध रहती है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैवाहिक संबंधों को सरल एवं सुगम बनाना तथा युवक-युवतियों के परिवारों को एक मंच उपलब्ध करवाना रहा।

Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम सम्पन्न

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं समाजजनों ने विभिन्न बायोडाटा का अध्ययन कर आपसी संवाद भी किया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में पारिवारिक एवं सामाजिक समन्वय को बढ़ावा मिलता है तथा योग्य रिश्तों की तलाश में सुविधा होती है। अंत मे मुख्य संयोजक सम्पत तोषनीवाल ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम सम्पन्न

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें