बीकानेर में 8 जून को मानसून तैयारियों पर जिला स्तरीय बैठक, कंटीजेंसी प्लान बनाने के आदेश
बीकानेर (श्रेयांस बैद) में 4 जून मानसून-2026 पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में 8 जून को सायं 4.30 बजे जिला कलेक्टर सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
Bikaner : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का 23वां स्थापना दिवस 7 जून को
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) एवं प्रभारी अधिकारी (सहायता) उम्मेद सिंह रतनू ने आदेश जारी कर संबंधित सभी विभागों को मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अपने-अपने विभागों का कंटीजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मानसून पूर्व की तैयारियों, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं, जल निकासी, आपदा प्रबंधन संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के समन्वय की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के साथ आवश्यक रूप से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
बीकानेर में 8 जून को मानसून तैयारियों पर जिला स्तरीय बैठक, कंटीजेंसी प्लान बनाने के आदेश




















