Bhilwara : नरेंद्र सिंह गुढ़ा श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा, शिक्षा एवं स्वाभिमान के लिए करेंगे कार्य: नरेंद्र सिंह गुढ़ा
शांतिपूर्ण चुनाव में 198 मत प्राप्त कर दर्ज की शानदार जीत, सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में मिली शुभकामनाएं
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) : श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष पद हेतु बाबा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में समाजसेवी नरेंद्र सिंह गुढ़ा, भैरू सिंह राठौड़ एवं बाबू सिंह राणावत ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के कुल 424 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद नरेंद्र सिंह गुढ़ा को सर्वाधिक 198 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भैरू सिंह राठौड़ को 129 मत मिले।
वहीं बाबू सिंह राणावत को 96 मत प्राप्त हुए तथा एक मत निरस्त घोषित किया गया। इस प्रकार नरेंद्र सिंह गुढ़ा को श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भीलवाड़ा का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी सुधीर सिंह किशनगढ़, मूल सिंह पाली, शिवदान सिंह जोधपुर, अनिल सिंह जोधपुर, समुद्र सिंह बर एवं सुरेंद्र सिंह पीसांगन ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा को प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षकगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा ने सभी मतदाताओं एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को एकता के सूत्र में बांधकर समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा, शिक्षा एवं स्वाभिमान के लिए कार्य करेंगे तथा समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।
Bhilwara : नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में अलौकिक जल विहार, जलक्रीड़ा करते दिखे ठाकुर जी
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक गोपाल सिंह कोठाज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी, महावीर सिंह अमरतिया, कांता कंवर कारोई, मोनिका कंवर, हरिकिशन कानावत, सरपंच महावीर सिंह लाम्बा, ललित सिंह डाबला, राम सिंह गणपतिया खेड़ा, प्रताप सिंह सांचौरा, बालकिशन सिंह आटूण, श्याम सिंह करेड़ा, समुद्र सिंह सोलंकी, राम सिंह पांसल, अजय सिंह चौहान, रतन सिंह राणावत, भंवर सिंह भाटी, अर्जुन सिंह खैराबाद,
मुकेश जी आटूण, श्याम सिंह खैराबाद, कैलाश सिंह गुलाबपुरा, राजेंद्र सिंह भाटी, पप्पू सिंह लक्ष्मीपुरा, महेंद्र सिंह गोडास, नारायण सिंह चतरपुरा एवं महेंद्र सिंह दांता सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने नरेंद्र सिंह गुढ़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
Bhilwara : नरेंद्र सिंह गुढ़ा श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष निर्वाचित




















