ट्रैक्टर से गिरने से हुई थी युवक की मौत:राजलदेसर थाना क्षेत्र में राजाना जोहड़ के पास मिला था शव
चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में राजाना जोहड़ के पास मंगलवार को मिले शव की बुधवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान सीकर के पुरा छोटी धोद निवासी बलवीर सिंह जाट (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे एक सड़क दुर्घटना का मामला बताया है।
राजलदेसर थाना के एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सतवीर सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के भाई सतवीर सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बलवीर खेती-बाड़ी का काम करता था। 25 मई की रात करीब 9:30 बजे बलवीर और उनके परिवार का दिनेश सीकर से एक ट्रैक्टर बीकानेर के नोरंगदेसर छोड़ने के लिए निकले थे। रात करीब 10 बजे वे सीकर से रवाना हुए।
Bikaner : बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
सतवीर सिंह के अनुसार ट्रैक्टर दिनेश कुमार चला रहा था। रात करीब 2 बजे एनएच-11 पर राजाना जोहड़ के पास लापरवाही से ड्राइविंग के कारण बलवीर सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। राजलदेसर पुलिस उसे राजकीय अस्पताल रतनगढ़ ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर से गिरने से हुई थी युवक की मौत:राजलदेसर थाना क्षेत्र में राजाना जोहड़ के पास मिला था शव




















