Bhilwara : नौतपा की तपिश के बीच बाबा भैरवनाथ बने ‘बाबा बर्फानी’, 3100 किलो बर्फ से हुआ अलौकिक श्रृंगार
पंचमुखी मुक्तिधाम स्थित प्राचीन श्री मसानिया भेरुनाथ मंदिर में 108 लीटर शरबत और लीची का भोग, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को राहत और आध्यात्मिक शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री मसानिया भेरुनाथ मंदिर में अनूठा एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया।

पंचमुखी मुक्तिधाम स्थित इस प्राचीन मंदिर में बाबा भैरवनाथ को 3100 किलो बर्फ से सजाकर ‘बाबा बर्फानी’ का दिव्य स्वरूप दिया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नौतपा के प्रथम दिन बाबा भैरवनाथ को शीतल रखने के लिए 108 लीटर शरबत का भोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इसके साथ ही लीची फलों से विशेष श्रृंगार कर भोग भी लगाया गया। मंदिर परिसर में विराजमान बाबा गुप्तेश्वर महादेव और शमशान काली मां जगदंबा का भी बर्फ से आकर्षक श्रृंगार किया गया।
Bhilwara : हिंदुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा खदान बनी भारत की पहली जिंक मार्क सर्टिफाइड माइन
जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय और अलौकिक वातावरण में सराबोर हो गया। मंदिर पुजारी रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि नौतपा की शुरुआत के साथ ही बाबा भैरवनाथ को बर्फ से विशेष रूप देकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ सजाया गया है। साथ ही शीतल शरबत और लीची का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया। श्रद्धालु यश सिंह ने कहा कि नौतपा के प्रकोप के बीच बाबा भैरवनाथ का यह बर्फानी स्वरूप श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और राहत प्रदान कर रहा है। इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
Bhilwara : नौतपा की तपिश के बीच बाबा भैरवनाथ बने ‘बाबा बर्फानी’, 3100 किलो बर्फ से हुआ अलौकिक श्रृंगार




















