Bhilwara : राघवेन्द्र सोमानी तहसील महासभा भीलवाड़ा ग्रार्मीण के निर्विरोध अध्यक्ष हुए निर्वाचित
ग्रार्मीण महासभा के 9वें चुनाव में सर्वसम्मति से मिला समर्थन, नए नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई दिशा
समाज की परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सोच के साथ बढ़ेगें आगे: राघवेन्द्र सोमानी
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले के मंगरोप स्थित माहेश्वरी भवन में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अंतर्गत तहसील महासभा भीलवाड़ा ग्रामीण के 9वें तहसील अध्यक्ष पद के चुनाव सामाजिक सौहार्द और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए।
समाज के प्रबुद्धजनों, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की मौजूदगी में राघवेन्द्र सोमानी को सर्वसम्मति से निर्विरोध तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजेंद्र पोरवाल की देखरेख में सम्पन्न हुई। भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र की 19 पंचायतों के मतदाताओं ने इसमें भाग लिया और सभी ने एकमत होकर राघवेन्द्र सोमानी के नाम पर समर्थन जताया। राघवेन्द्र सोमानी इससे पूर्व तहसील सभा में मंत्री पद पर रहते हुए तीन वर्ष तक सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
संगठनात्मक अनुभव, समाज सेवा और समाजजनों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए समाज ने उन पर दोबारा भरोसा जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेन्द्र सोमानी ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना, शिक्षा और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा सामाजिक एकता को और मजबूत करना उनके कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य रहेगा। साथ ही समाज की परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ने पर भी जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष देवीलाल मुंदड़ा, रामप्रसाद लढ़ा, जगदीश काबरा सहित भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। चुनाव के साथ ही 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें हमीरगढ़ निवासी बाबूलाल मंडोवरा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्रों और पंचायतों से प्रतिनिधित्व देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के साथ युवाओं और महिला प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
Bhilwara : हुनर से संवरेगा भविष्य, भारत विकास परिषद ने विशेष दिव्यांगों के लिए शुरू किया 10 दिवसीय शिविर
पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और आपसी भाईचारे का उत्साह साफ दिखाई दिया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय पहल की। समाज की ओर से प्लास्टिक मुक्त सामाजिक भोज के उद्देश्य से स्टील की थाली, कटोरी और गिलास के 400 सेट मंगवाए गए, जिनका उपयोग सामूहिक भोज में पहली बार किया गया। समाजजनों ने इस पहल के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भोजन अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंगरोप में सम्पन्न यह आयोजन सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और पर्यावरण जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
Bhilwara : राघवेन्द्र सोमानी तहसील महासभा भीलवाड़ा ग्रार्मीण के निर्विरोध अध्यक्ष हुए निर्वाचित



















