Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने सुवाणा ब्लॉक का किया दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिये निर्देश

हीट वेव तैयारियों, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बुधवार को सुवाना ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया।

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने सुवाणा ब्लॉक का किया दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिये निर्देश

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदान किए। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने पीएचसी दाथल, पीएचसी आमलीगढ़, पीएचसी मंगरोप एवं ब्लॉक कार्यालय सुवाना का दौरा किया। उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थानों में आने वाले प्रत्येक मरीज का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

Bhilwara : अभिरुचि शिविर बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम: जितेंद्र रांगेय

निरीक्षण के दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुवाना डॉ. अंकित शर्मा सहित अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। गर्मी के मौसम एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया तथा दवाइयों, पेयजल, शीतलन व्यवस्था एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने लाडो प्रोत्साहन योजना की भी समीक्षा की गई। उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय किश्त से वंचित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही अतिरिक्त एनसीडी कार्यक्रम सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर उन्होंने आवश्यक सुधार लाने एवं आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Bhilwara : सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने सुवाणा ब्लॉक का किया दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिये निर्देश

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें