Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भीलवाड़ा में स्थापित होने वाले जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक और ग्रुप निर्मल के बीच एमओयू

भारत में जिंक-आधारित मैन्युफैक्चरिंग एवं बुनियादी ढांचे को जंग से बचाने के लिए जिंक के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement Box

जिंक क्षेत्र में डाउनस्ट्रीम वैल्यू एडिशन को मिलेगी मजबूती-कच्चे माल की सुरक्षित आपूर्ति से औद्योगिक एकीकरण होगा गहरा

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। विश्व की अग्रणी जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने ग्रुप निर्मल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षण किये, इसके तहत राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कांखला में स्थापित होने वाले जिंक इंडस्ट्रियल पार्क में एक जिंक वायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जाएगा। यह साझेदारी भारत में उच्च-मूल्य वाले औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने के हिंदुस्तान जिंक के विजन का हिस्सा है।

इस समझौते के तहत, ग्रुप निर्मल हिंदुस्तान जिंक के स्पेशल हाई ग्रेड जिंक का उपयोग कर जिंक वायर बनाएगा। इन जिंक वायर्स का उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में किया जाएगा। इन उत्पादों की आपूर्ति इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोटिव और औद्योगिक इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में की जाएगी। जिंक वायर का मुख्य उपयोग थर्मल स्प्रे कोटिंग और मेटलाइजिंग में होता है, जो पुलों, रेलवे, ट्रांसमिशन टावरों और पोर्ट्स जैसे स्टील के ढांचों को जंग से बचाने के लिए बेहद जरूरी है। इससे बुनियादी ढांचे की उम्र बढ़ती है और रखरखाव का खर्च कम होता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिसंबर 2024 में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान इस जिंक पार्क की घोषणा की थी।

यह पार्क राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम, रीको के सहयोग से विकसित किया जा रहा है, ताकि जिंक से जुड़ी कंपनियों को कच्चा माल और बेहतर सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें। हिन्दुस्तान जिं़क एक विश्व-स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस हब की नींव स्थिरता, चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने पर आधारित होगी, और इसके साथ-साथ यह क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ और होल-टाइम डायरेक्टर, अरुण मिश्रा ने कहा कि, जिंक पार्क एक रणनीतिक पहल है जो भारत में जिंक आधारित उद्योगों के लिए एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम बनाने के हमारे विजन को दर्शाती है।

Bhilwara : भीलवाड़ा में स्थापित होने वाले जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक और ग्रुप निर्मल के बीच एमओयू

ग्रुप निर्मल के साथ एमओयू इस मंच पर बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। जिंक वायर निर्माण जंग से सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हमारा लख्य रिन्यूएबल एनर्जी और मजबूत सप्लाई चेन के जरिए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को सशक्त बनाने का हैं। इसमें हिन्दुस्तान जिं़क, ग्रुप निर्मल को कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। यह जिंक पार्क गैल्वनाइजिंग, डाई-कास्टिंग, जिंक ऑक्साइड और बैटरी सामग्री जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की उम्मीद जगाता है। इससे न केवल औद्योगिक विकास होगा, बल्कि राजस्थान में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। विनिर्माण और औद्योगिक समाधानों में ग्रुप निर्मल की विशेषज्ञता जिंक पार्क के डाउनस्ट्रीम इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी।

Bhilwara: संगीत प्रेमी मित्र समूह ने मनाया प्रथम स्थापना वर्ष, संगीत संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

इस सहयोग से परिचालन दक्षता बढ़ने और बुनियादी ढांचे तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उन्नत जंग-रोधी समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जिंक के बेहतरीन जंग-रोधी गुण इसे विश्व स्तर पर बुनियादी ढांचे की दीर्घकालिक मजबूती और स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण कारक बनाते हैं। जिंक-आधारित थर्मल स्प्रे कोटिंग्स इस्पात संरचनाओं की जीवन अवधि को काफी बढ़ा देती हैं, परिसंपत्ति की विश्वसनीयता में सुधार करती हैं और जीवनचक्र रखरखाव लागत को कम करती हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत द्वारा बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन और शहरी विकास में किए जा रहे निरंतर निवेश से ऐसे अनुप्रयोगों की मांग लगातार बढ़ रही है।

Bhilwara : भीलवाड़ा में स्थापित होने वाले जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक और ग्रुप निर्मल के बीच एमओयू

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें