Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : करुणा क्लब ने राजकीय विद्यालय पुर में बेजुबान पक्षियों के दाना पानी के लिए बांधे, चुग्गा-पात्र, परिंडे

प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव जागृत करने का एक माध्यम है करुणा क्लब: अशोक चौबे

Advertisement Box

प्रधानाचार्य एवं करुणा केंद्र भीलवाड़ा महामंत्री प्रेम शंकर जोशी ने जीव मात्र के प्रति करुणा की दिलाई शपथ

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जीवन में सभी जीवों के प्रति करुणा और प्रेम रखना मानवता का परम धर्म है। उनके कष्ट को अपना मानकर दूर करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि पशु-पक्षी भी प्रकृति का अभिन्न हिस्सा हैं। करुणा ही प्रेम, दया और सहानुभूति जगाती है, जो एक संतुलित व सुखद समाज बनाती है। यह बात गोकुल डेयरी के प्रबंधक अशोक चौबे ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में करुणा क्लब सदस्यों द्वारा परिंडा बांधो अभियान के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे कही।

Bhilwara : करुणा क्लब ने राजकीय विद्यालय पुर में बेजुबान पक्षियों के दाना पानी के लिए बांधे, चुग्गा-पात्र, परिंडे

चौबे ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि करुणा क्लब प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव जागृत करने का एक माध्यम है। सभी छात्राओं को जीवन में जीवों के प्रति करुणा, प्रेम भाव रखते हुए उनके कष्ट को अपना कष्ट समझना चाहिए। इससे पुर्व शहर के उपनगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में बेजुबान पक्षियों की भूख-प्यास बुझाने के लिए, गोकुल डेयरी प्रबंधक अशोक चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं एसएमसी अध्यक्ष गोविंद व्यास की अध्यक्षता में करुणा क्लब सदस्यों द्वारा ग्रीष्म काल में चलाए जाने वाले परिंडा बांधो अभियान का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पेड़ों पर चुग्गा-पात्र, परिंडे बांधकर उनमें दाना पानी डालकर किया गया।

Bhilwara : एसएमपीएस प्राइमरी विंग के बच्चों ने किया किंग्स आइलैंड वाटर पार्क विजयनगर का भ्रमण

प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी के अनुसार विद्यालय में संचालित करुणा क्लब के परिंडा बांधो अभियान में सभी सदस्य छात्राएं अपने-अपने घरों की छतों पर या आसपास पेड़ों पर बेजुबान पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी में दाना पानी की व्यवस्था करने हेतु चुग्गा-पात्र एवं परिंडे बांधेगी। इस हेतु प्रधानाचार्य एवं करुणा केंद्र भीलवाड़ा महामंत्री प्रेम शंकर जोशी द्वारा शपथ दिलाकर अधिक से अधिक जीव दया के कार्य करने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भावना शर्मा, संगीता व्यास, सुनीता पलोड़, सीमा सेन चंद्रप्रकाश मौर्य, सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Bhilwara : करुणा क्लब ने राजकीय विद्यालय पुर में बेजुबान पक्षियों के दाना पानी के लिए बांधे, चुग्गा-पात्र, परिंडे

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें