Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : एसएमपीएस प्राइमरी विंग के बच्चों ने किया किंग्स आइलैंड वाटर पार्क विजयनगर का भ्रमण

Bhilwara : एसएमपीएस प्राइमरी विंग के बच्चों ने किया किंग्स आइलैंड वाटर पार्क विजयनगर का भ्रमण

Bhilwara : एसएमपीएस प्राइमरी विंग के बच्चों ने किया किंग्स आइलैंड वाटर पार्क विजयनगर का भ्रमण

वाटर पार्क की आकर्षक वॉटर राइड्स, वेव पूल, स्लाइड्स एवं अन्य मनोरंजक खेलों का लिया भरपूर आनंद

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री महेश सेवा समिमि द्वारा संचालित श्री महेश पब्लिक स्कूल, प्राइमरी विंग के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को मनोरंजक भ्रमण का आयोजन किया गया।

इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा करना था। कार्यक्रम के तहत बच्चों को सुरक्षित रूप से वाटर पार्क ले जाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न जल खेलों और झूलों का भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया और प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी में सभी गतिविधियां संचालित की गईं। श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक व विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को किंग्स आइलैंड वाटर पार्क विजयनगर ले जाया गया। जहाँ बच्चों ने वाटर पार्क की आकर्षक वॉटर राइड्स, वेव पूल, स्लाइड्स एवं अन्य मनोरंजक खेलों का भरपूर आनंद लिया।

Bhilwara : एसएमपीएस प्राइमरी विंग के बच्चों ने किया किंग्स आइलैंड वाटर पार्क विजयनगर का भ्रमण

इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को जल सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए उन्हें मिल्कशेक, फल एवं अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहता है, ताकि विद्यार्थी सीखने के साथ आनंद भी प्राप्त कर सकें। श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर सीखने का अवसर प्रदान करते हैं और उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होते हैं।

Bhilwara : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट बोर्ड का हुआ पुनर्गठन, पहली बार महिलाओं और युवाओं को मिला स्थान

सचिव राजेंद्र कचौलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वाटर पार्क जैसे स्थानों पर बच्चों को जल सुरक्षा, स्वच्छता और नियमों का पालन करने की व्यावहारिक जानकारी मिलती है, जो उनके जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती ने कहा कि वाटर पार्क भ्रमण केवल मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण के अंत में सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित होकर विद्यालय लौटे। इस सफल आयोजन के लिए अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और बच्चों के विकास के लिए उपयोगी बताया।

Bhilwara : एसएमपीएस प्राइमरी विंग के बच्चों ने किया किंग्स आइलैंड वाटर पार्क विजयनगर का भ्रमण

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें