Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : अक्षय सेवा संस्था की अनूठी पहल, ओम शांति वृद्धा आश्रम में मनाया पांचवां स्थापना दिवस 

Bhilwara : अक्षय सेवा संस्था की अनूठी पहल, ओम शांति वृद्धा आश्रम में मनाया पांचवां स्थापना दिवस

वृद्धजनों का किया जनरल हेल्थ चेकअप, तीन वर्षों में लगाये 65 क्लब–फुट

Advertisement Box

भीलवाडा (पंकज पोरवाल)। अक्षय सेवा संस्था ने अपना पांचवां स्थापना दिवस एक अनूठी पहल के साथ मनाया जिसमें हरनी महादेव के आगे ओम शांति वृद्धा आश्रम में निवासरत (35) वृद्धजनों का मेडिकल चेकअप किया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष पवन कुमार नागौरी ने बताया कि संस्था के सदस्य एवं आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज के सह- आचार्य डॉ ऋषी टेलर द्वारा सभी वृद्ध जनों का मेडिकल चेकअप, बी.पी., शुगर कि जांच कि गई एवं आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई,

Bhilwara : अक्षय सेवा संस्था की अनूठी पहल, ओम शांति वृद्धा आश्रम में मनाया पांचवां स्थापना दिवस 

इसी के साथ संस्था द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को इस वृद्धाश्रम में अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा चेकअप किया जाएगा, आवश्यक दवाईयां एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के मुख्य संरक्षक चंद्र देव आर्य, एवं सचिव सुनील व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा विगत पांच वर्षों में महात्मा गांधी चिकित्सालय में 400 केवीए का ओटो पैनल डीजी सेट नॉर्थ अमेरिका ग्रुप भीलवाड़ा के सहयोग से दान स्वरूप भेंट किया गया।

वस्त्र व्यापार मित्र मंडल के सहयोग से कोरोना काल में पेशेंट ट्रॉली, व्हील चेयर, आक्सीजन सिलेंडर स्टैंड दान स्वरूप भेंट किये गये, विगत चार वर्षों से प्रचंड गर्मी में लौटे गिलास द्वारा कतार में खड़े मरीजों एवं उनके परिजनों को लगभग तीन महीने तक धूम धूम कर पानी पिलाया गया , अब तक संस्था द्वारा चार वृहद नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाए गए जिसमें 600 मरीजों के निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किए गए, इसके साथ पिछले तीन वर्षों से क्लब–फुट (जन्म जात विकृति) से पीड़ित (65) रोगियों को क्लब फुट श्यू लगाए गए ।

Bhilwara : जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा स्मार्ट सीटी ग्रुप ने लगाए 251 परिंडे

संस्था कि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा लीला शर्मा ने बताया कि संस्था की वार्षिक मीटिंग भी होटल नंदनी में रखी गई एवं आने वाले वर्ष में संस्था द्वारा किए जाने वाले जन सेवार्थ कार्यों पर विचार विमर्श किया गया , संस्था में नये सदस्य बनाने का प्रस्ताव भी लिया गया, सामूहिक भोज का आयोजन भी रखा गया।। कोषाध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी द्वारा अब तक का आय – व्यय का विवरण बताया गया । इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी निलेश शर्मा, मनीषा बाकलीवाल, डॉ पायल टेलर,बलराज शर्मा, राजकुमार शर्मा, राधे श्याम पत्रियां , लोकेश शर्मा, योगेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, आदि उपस्थित थे ।

Bhilwara : अक्षय सेवा संस्था की अनूठी पहल, ओम शांति वृद्धा आश्रम में मनाया पांचवां स्थापना दिवस

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें