भीलवाड़ा शहर कांग्रेस के “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
कार्यकर्ताओं का उत्साह ही कांग्रेस की असली ताकत है: शिवराम जीपी खटीक
युवाओं और सामाजिक संगठनों ने दिखाई सक्रियता, संगठन मजबूती के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के तत्वावधान में “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत रावणा चौक, सांगानेर में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र कांग्रेसमय हो गया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों को टालना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता को जागरूक करें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करें। जिला सह-प्रभारी कैलाश झालिवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। विधानसभा पर्यवेक्षक गौतम राम स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह लड़ाई केवल चुनाव की नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस आंदोलन का सिपाही है और जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, मोहम्मद हारून रंगरेज, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. फरियाद मोहम्मद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हमीद रंगरेज, एससी मोर्चा अध्यक्ष शिवप्रकाश घावरी, अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश पारीक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, नगरीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र ओझा, कैलाश आगाल, वसीम शेख, निसार सिलावट, राजकुमार माली, मंडल प्रभारी भूरालाल रेगर, वरिष्ठजन ओम आगाल, राजेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम भड़ाना, अशोक पारीक, जितेंद्र दरियानी सहित सीनियर मार्गदर्शक गुडवीन मसीह, राजेंद्र जैन, अनिल राठी, मेवाराम खोईवाल तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी,
Bhilwara : तिलक नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा ने शिवमहापुराण कथा में निभाई सेवा भावना
पीसीसी सदस्य, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस जनसभा से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भीलवाड़ा शहर कांग्रेस के “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन




















