Bhilwara : परिषद की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें और समयबद्ध कार्यप्रणाली अनिवार्य है: राधेश्याम सोमानी
भाविप का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, संस्कार और संगठन विस्तार पर जोर
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत का प्रांतीय कार्यकारिणी दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद सामूहिक ‘वंदे मातरम’ के गायन ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह के मुख्य चरण में क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश चंद्र शर्मा ने प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनंद सिंह राठौड़ एवं वित्त सचिव अमित सोनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही राष्ट्रीय गतिविधि सह संयोजक मुकेश लाठी एवं राष्ट्रीय सदस्य लोकेश मित्तल ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को उनके दायित्व ग्रहण करवाए। इस अवसर पर वित्त सचिव अमित सोनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की वित्तीय पारदर्शिता और अनुशासन को इसकी सबसे बड़ी शक्ति बताया। संगठन की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने स्पष्ट किया कि परिषद की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें और समयबद्ध कार्यप्रणाली अनिवार्य है। उन्होंने विशेष रूप से युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने और शाखाओं में नए व संस्कारित सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता जगदीश चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि निर्धारित सदस्यता शुल्क और निरंतर शाखा विस्तार ही संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के मूल मंत्र हैं।
Bhilwara : भीलवाड़ा के युवा ने नौगांवा सांवरिया सेठ के चरणों में अर्पित की चांदी की आरती थाली
संस्कारों के संवर्धन पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय सह संयोजक मुकेश लाठी ने शाखा स्तर पर गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो और राष्ट्र समूहगान जैसे प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में आयोजक शाखा के अध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रांतीय संगठन सचिव प्रशांत पाबूवाल के कुशल मंच संचालन में आयोजित इस समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन परिषद की सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा।
Bhilwara : परिषद की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें और समयबद्ध कार्यप्रणाली अनिवार्य है:




















