Bhilwara : माली समाज ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, दिया सामाजिक परिवर्तन का संदेश
समाज ने कुरीतियों को त्यागने और शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा के माली समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस गौरवशाली अवसर पर समाज ने कुरीतियों को त्यागने और शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास का नया संकल्प लिया। संस्थान के सचिव एडवोकेट राजकुमार माली ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या (10 अप्रैल 2026) को नेहरू रोड स्थित फुले सर्कल पर महात्मा की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की इस श्रृंखला के माध्यम से समाज ने ’अंधेरे से रोशनी’ की ओर बढ़ने का संदेश दिया एवं कहा कि ’’अब समय आ गया है कि हम पुरानी सामाजिक कुरीतियों को पीछे छोड़ें। महात्मा फुले का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा ही वह एकमात्र अस्त्र है जिससे समाज में वास्तविक समानता और प्रगति लाई जा सकती है।’’ साथ ही 11 अप्रैल को मुख्य समारोह के दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा फुले के संघर्षों और समाज सुधार के कार्यों को याद किया गया।
Bhilwara : जिला परिवहन विभाग द्वारा जॉच/चैकिंग अभियान, 16-18 वर्ष के लिए लाइसेंस नियमों की दी जानकारी
इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने जोर दिया कि आधुनिक युग में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रगति केवल शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नंद लाल माली व ओंकार माली, संस्थान अध्यक्ष बद्रीलाल माली, मदन माली, दिनेश माली, बबलु माली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीपी खटीक, जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, मथुरा लाल माली, राजेंद्र माली, बंशी लाल माली, दौलत माली, सुमित माली, छोटू माली, मीठूलाल माली, श्यामलाल माली, भैरूलाल माली, देबीलाल माली, छोटू लाल माली, प्रभुलाल माली सहित समाज के विभिन्न संगठनों के कई पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन व सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
Bhilwara : माली समाज ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, दिया सामाजिक परिवर्तन का संदेश




















