Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : श्रमिक प्रतिनिधिमंडल ने नए लेबर कोड पर फैल रही भ्रांतियों को लेकर उप श्रम आयुक्त से की मुलाकात

सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियों को दूर करने और श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाने पर हुई चर्चा

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत सरकार द्वारा लागू किया जा रहे नए लेबर कोड को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों और गलत जानकारियों के बीच श्रमिकों में बढ़ती असमंजस की स्थिति को देखते हुए श्रमिक प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त से मुलाकात की।

Bhilwara : श्रमिक प्रतिनिधिमंडल ने नए लेबर कोड पर फैल रही भ्रांतियों को लेकर उप श्रम आयुक्त से की मुलाकात

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिकों की चिंताओं और शंकाओं को विस्तार से रखा। बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के प्रसारित हो रही सूचनाएं श्रमिकों के बीच भ्रम पैदा कर रही हैं, जिससे अनावश्यक भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अनुरोध किया कि सही और स्पष्ट जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रतिनिधि मंडल इंटक जिला अध्यक्ष दीपक व्यास, महामंत्री कान सिंह चुंडावत, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू सिंह टांक के नेतृत्व में उप श्रम आयुक्त शिव दयन सोलंकी से मिलकर उन्हें मौखिक रूप से अवगत कराया।

Bhilwara : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कोटड़ी में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

जिस पर उपश्रम आयुक्त ने आश्वस्त किया कि फिलहाल राज्य सरकार द्वारा वेतन के संदर्भ में किसी भी प्रकार के नए सर्कुलर लागू नहीं किए गए एवं भविष्य में किसी भी अगर प्रकार की नई सूचना प्राप्त होने पर प्रचार प्रसार कर सभी ट्रेड यूनियनों को अवश्य सूचित किया जाएगा। श्रमिक प्रतिनिधि मंडल में मॉडर्न वस्टेड के महामंत्री गोपाल तेली, आरएसडब्ल्यूएम मंडपम महामंत्री नंदलाल गाडरी, बीएसएल वस्टेड के कमल पाराशर, मदन सिंह टांक, बीपीएल श्रमिक संघ महामंत्री गोपाल गुर्जर एवं अध्यक्ष सांवर सिंह सहित कई साथी उपस्थित थे।

Bhilwara : श्रमिक प्रतिनिधिमंडल ने नए लेबर कोड पर फैल रही भ्रांतियों को लेकर उप श्रम आयुक्त से की मुलाकात

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें