Bhilwara : सुज़ुकी एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुए संपन्न
संजय राठी निर्विरोध बने अध्यक्ष, गग्गड सचिव एवं मुछाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित
निवर्तमान अध्यक्ष आरएल जैन ने अपने कार्यकाल में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण किया प्रस्तुत
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। चित्तौड़ रोड स्थित सुज़ुकी एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से संजय राठी को अध्यक्ष, विनोद कुमार गग्गड को सचिव तथा अनुज मुछाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष आरएल जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान सोसाइटी में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं निवर्तमान महासचिव राजकमल अजमेरा ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने आगामी समय में सोसाइटी क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों, सुविधाओं के विस्तार एवं सामूहिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

Bhilwara : चमकता जीवन सेवा संस्थान ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सोसाइटी के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय राठी के नेतृत्व में सोसाइटी विकास के नए आयाम स्थापित करेगी तथा आपसी सौहार्द, सहयोग और समन्वय की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी। बैठक में सोसाइटी से वरिष्ठ सदस्य दिनेश नौलखा, अनिल अग्रवाल, अशोक काबरा, राजेन्द्र काबरा, कैलाश बिड़ला, पारस जैन, विशाल इनानी, मनीष बजाज, कैलाश त्रिवेदी, कैलाश डाड, श्याम सुंदर समदानी सहित कॉलोनी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Bhilwara : सुज़ुकी एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुए संपन्न




















