Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भाविप द्वारा शहर की सातों शाखाओं का सेवा के संकल्प के साथ सामूहिक दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Bhilwara : भाविप द्वारा शहर की सातों शाखाओं का सेवा के संकल्प के साथ सामूहिक दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Bhilwara : भाविप द्वारा शहर की सातों शाखाओं का सेवा के संकल्प के साथ सामूहिक दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

भाविप संस्कार और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जुटी है: प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमाणी

Advertisement Box

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, समाज सेवा के प्रकल्पों को गति देने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद की शहर में कार्यरत सभी सात शाखाओं का सामूहिक दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को कोटा रोड स्थित माहेश्वरी भवन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में शहर की विवेकानंद, प्रताप, सुभाष, आजाद, वीर शिवाजी, मीरा और भगत सिंह शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक साथ अपने सेवा संकल्प की शपथ ली।

Bhilwara : भाविप द्वारा शहर की सातों शाखाओं का सेवा के संकल्प के साथ सामूहिक दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमाणी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं रीजनल संयोजक (संपर्क) कमल किशोर व्यास ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.एम. बेसवाल उपस्थित रहे। नगर समन्वयक रजनीकांत आचार्य एवं श्याम कुमावत ने बताया कि समारोह के दौरान विवेकानंद शाखा से अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव के.जी. सोनी व कोषाध्यक्ष आदित्य मानसिंहका ने पदभार संभाला।

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

प्रताप शाखा से अध्यक्ष पंकज लोहिया, सचिव कैलाश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सुरेश रावल ने शपथ ग्रहण की। इसी प्रकार सुभाष शाखा की कमान अध्यक्ष आभा मिश्रा, सचिव सतीश बोहरा व कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद राठी को सौंपी गई। वीर शिवाजी शाखा से अध्यक्ष कमलेश बडाना, सचिव पंकज अग्रवालव कोषाध्यक्ष दीपक चोरड़िया ने दायित्व ग्रहण किया। मीरा शाखा से स्नेहलता तोष्णीवाल, भगत शाखा से कुलदीप माथुर और आजाद शाखा से अध्यक्ष विनीत शर्मा व सचिव मुकेश छीपा ने अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। प्रांतीय अध्यक्ष सोमाणी ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद संस्कार और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जुटी है। नई टीम के आने से भीलवाड़ा में सेवा कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ दायित्वधारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नई टीम का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में नगर समन्वयक श्याम कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Bhilwara : भाविप द्वारा शहर की सातों शाखाओं का सेवा के संकल्प के साथ सामूहिक दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें