Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : डॉ. एस.एन. मोदानी हुए लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Bhilwara : डॉ. एस.एन. मोदानी हुए लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Bhilwara : डॉ. एस.एन. मोदानी हुए लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

एशियन टेक्सटाइल कॉन्फ्रेंस 2026 में मिला सम्मान, वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में योगदान को मिली बड़ी पहचान

Advertisement Box

यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, जिससे वे आगे भी उद्योग के लिए बेहतर कार्य करते रहेंगे: डॉ. एसएन मोदानी

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन के चेयरमैन एवं संगम ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. एसएन मोदानी को ग्लोबल टेक्सटाइल लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने 13वें एशियन टेक्सटाइल कॉन्फ्रेंस के दौरान 2 अप्रैल को होटल नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर हैदराबाद (तेलंगाना) में दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. मोदानी को यह सम्मान तुम्मला नागेश्वर राव (हैंडलूम्स एवं टेक्सटाइल मंत्री, तेलंगाना) एवं डी. श्रीधर बाबू (आईटी, इंडस्ट्री एवं कॉमर्स मंत्री, तेलंगाना) द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. एस एन मोदानी को यह सम्मान टेक्सटाइल उद्योग के विकास, नवाचार एवं परिवर्तन में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अग्रणी योगदान एवं आजीवन समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

Bhilwara : डॉ. एस.एन. मोदानी हुए लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

इस उपलब्धि पर देश-विदेश के टेक्सटाइल जगत से जुड़े उद्योगपतियों, विशेषज्ञों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. मोदानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सम्मेलन के दौरान डॉ. मोदानी ने पैनल चर्चा में भी भाग लिया और अपने विचार साझा किए। डॉ. मोदानी ने अपने संबोधन में इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, जिससे वे आगे भी उद्योग के लिए बेहतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं को भी नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Bhilwara : परिवार के सदस्यों के साथ भोजन और संस्कारों से घर बनेगा मंदिर: नंदलाल बाबा

डॉ. मोदानी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने उद्योग में नवाचार, गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। संगम ग्रुप के पीआरओ डॉ. राजकुमार जैन ने बताया कि डॉ. मोदानी को यह सम्मान टेक्सटाइल उद्योग के विकास, नवाचार, बदलाव में नेतृत्व के लिए मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने डॉ. मोदानी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bhilwara : डॉ. एस.एन. मोदानी हुए लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें