Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : परिवार के सदस्यों के साथ भोजन और संस्कारों से घर बनेगा मंदिर: नंदलाल बाबा

Bhilwara : परिवार के सदस्यों के साथ भोजन और संस्कारों से घर बनेगा मंदिर: नंदलाल बाबा

Bhilwara : परिवार के सदस्यों के साथ भोजन और संस्कारों से घर बनेगा मंदिर: नंदलाल बाबा

मांडल में भारतम भवन का लोकार्पण, कुटुंब प्रबोधन पर दिया जोर, 14 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास मांडल द्वारा नवनिर्मित नवीन भवन श्भारतमश् का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को जीवंत करने का आह्वान किया।

Bhilwara : परिवार के सदस्यों के साथ भोजन और संस्कारों से घर बनेगा मंदिर: नंदलाल बाबा

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नंदलाल बाबा ने कहा कि आज के दौर में कुटुंब प्रबोधन की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, हमारा घर मंगल हो और मंदिर जैसा पवित्र बने, इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। यही संस्कारों की पहली सीढ़ी है। उन्होंने घर के मुखिया के दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुखिया को योग्य, मेहनती और कर्तव्यपरायण होना चाहिए, जो परिवार को कमाना ही नहीं बल्कि संस्कारित जीवन जीना भी सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायक नंदलाल बाबा ने अपनी मधुर आवाज में मीठो-मीठो बोल, तोष-तोष बोल और हरे राम-हरे कृष्ण की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डॉक्टर शंकर लाल माली ने बताया कि मांडल में प्रन्यास द्वारा निर्मित यह भारतम भवन पूर्णतः राष्ट्र कार्य के लिए समर्पित है। यह भवन क्षेत्र में सेवा कार्यों की चौथी इकाई के रूप में कार्य करेगा। इस परिसर में आगामी समय में योग, वाचनालय और विभिन्न सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रन्यास की ओर से उन सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया। श्रवण लाल कालबेलिया और रामेश्वर लाल छीपा ने भी विचार रखें।

Bhilwara : मनराजस्वी फाउंडेशन की बैठक में सेवा और समर्पण का संगम, नए सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

देवीलाल साहू एवं जगदीश कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आगामी सेवा कार्यों की घोषणा की गई जिसमें आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर आसींद में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रन्यास ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रक्तदान महोत्सव में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर प्रचारक जयंती लाल, प्रचारक सुरेश भाई, मनोज बिड़ला, रामेश्वर छीपा, रविंद्र मानसिंहका और गोविन्द प्रसाद सोडाणी सहित कई गणमान्य नागरिक और सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bhilwara : परिवार के सदस्यों के साथ भोजन और संस्कारों से घर बनेगा मंदिर: नंदलाल बाबा

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें