Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेटियों की सफलता से चमका सुरजनसर: 12वीं कला वर्ग का 100% रिजल्ट, निकली शानदार रैली

बेटियों की सफलता से चमका सुरजनसर: 12वीं कला वर्ग का 100% रिजल्ट, निकली शानदार रैली

आज राउमावि सुरजनसर के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार बबेरवाल व विद्यालय स्टाफ के नेतृत्व में रैली निकाल कर शानदार परीक्षा परिणाम का उत्सव मनाते हुवे नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया ।

Advertisement Box

रैली में विद्यालय स्टाफ के साथ साथ सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत , राउप्रावि उदासर चारणान के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार व ग्राम सुरजनसर के मौजिज व्यक्ति व अभिभावक उपस्थित रहे ।

रैली सुबह 9 बजे डीजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होकर विद्यालय पहुंची जहाँ सभी बच्चों को मिठाई वितरण किया गया ।

बेटियों की सफलता से चमका सुरजनसर: 12वीं कला वर्ग का 100% रिजल्ट, निकली शानदार रैली

इस बार का परीक्षा परिणाम बेटियों के नाम रहा ।

बेटियों ने लहराया परचम

सत्र 2025-26 परिणाम

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरजनसर ( बीकानेर ) ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कक्षा 12 कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा,

जो विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

बेटियों की सफलता से चमका सुरजनसर: 12वीं कला वर्ग का 100% रिजल्ट, निकली शानदार रैली

विद्यालय के कुल 36 विद्यार्थियों में से

विद्यालय की 4 छात्रा 90% से अधिक ।

26 छात्र प्रथम श्रेणी में।

10 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इस शानदार परिणाम में छात्रा गायत्री शर्मा पुत्री श्री रामनिवास शर्मा ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए 95%अंक प्राप्त किए। उन्होंने इतिहास में 100 में से 97अंक प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

साथ ही छात्रा कविता बावरी पुत्री श्री प्रेम चंद ने भी विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए 94% अंक प्राप्त किए हैं।

साथ ही छात्रा कौशल्या पुत्री श्री मुन्नीराम ने भी विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए 93%अंक प्राप्त किए। उन्होंने इतिहास में 100 में से 99 अंक प्राप्त कर एक नया अध्याय लिखा है।

Bhilwara : प्राज्ञ युवा मंडल की अनोखी पहल, जल सरिताओं का उद्घाटन, प्यासे कंठों को मिलेगी राहत

छात्रा रूपा बावरी पुत्री श्री प्रेम चंद ने भी विशेष योग्यता प्राप्त करते हुए 92% अंक प्राप्त किए हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि कला वर्ग के इन विषयों — जैसे इतिहास, हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान — में कोई प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) विषय नहीं होने के बावजूद सभी स्टूडेंट्स ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह सफलता न केवल स्टूडेंट्स की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन को भी दर्शाती है।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों और समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

प्रिन्सिपल / समस्त स्टाफ

रा उ मा वि सुरजनसर (बीकानेर)

बेटियों की सफलता से चमका सुरजनसर: 12वीं कला वर्ग का 100% रिजल्ट, निकली शानदार रैली

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें