Bhilwara : महेश स्कूल ने एक बार फिर जिले में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया
महेश स्कूल के विद्यार्थियों ने कला संकाय में जिले के टॉप तृतीय सूची में बनाया स्थान
किया नया कीर्तिमान स्थापित, विज्ञान, वाणिज्य व कृषि संकाय में भी रहा उत्कृष्ट परिणाम, रचा इतिहास
हासिल की उल्लेखनीय सफलता, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, विद्यालय में खुशी का माहौल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा ने वर्ष 2026 परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम नराणीवाल, व सचिव राजेन्द्र कुमार कचोलिया ने बताया की महेश स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष जिले की टॉप तृतीय सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
साथ ही विद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य एवं कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया और शिक्षकों तथा अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में भी अपना स्थान बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियतम वर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, और यह परिणाम उसी दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई।
वर्मा ने बताया कि विद्यालय के टॉपर्स में हरिओम माली (97.60 प्रतिशत), हर्षित नयाती (94.20 प्रतिशत), हिमांशु भोजवानी (93.80 प्रतिशत), मानसुख शर्मा (92.20 प्रतिशत) एवं तविशा मीना (91.00 प्रतिशत) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 5, 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 12, 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 21 रहे। वर्गवार परिणामों में विज्ञान वर्ग 49 विद्यार्थियों में से 38 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, वाणिज्य वर्ग 31 विद्यार्थियों में से 10 प्रथम श्रेणी एवं 20 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कृषि वर्ग 27 विद्यार्थियों में से 18 प्रथम श्रेणी एवं 8 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा कला वर्ग 68 विद्यार्थियों में से 34 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

वर्गवार टॉपर्स कला वर्ग में हरिओम माली 97.60 प्रतिशत (प्रथम) शबाना खान 89.60 प्रतिशत (द्वितीय) दिव्या शर्मा 87.80 प्रतिशत (तृतीय), विज्ञान वर्ग में हर्षित न्याती 94.20 प्रतिशत (प्रथम) हिमांशु भोजवानी 93.80 प्रतिशत (द्वितीय) मानसुख शर्मा 92.20 प्रतिशत (तृतीय) कृषि वर्ग में तविशा मीना 91.00 प्रतिशत (प्रथम) अंकिता पुरावत 87.60 प्रतिशत (द्वितीय) भूमिका मुन्द्रडा 87.40 प्रतिशत (तृतीय) वाणिज्य वर्ग में सौर्य मीना 80.60 प्रतिशत (प्रथम) वैभव कुमार तम्बोली 79.80 प्रतिशत (द्वितीय) पार्थ डाड 75.00 प्रतिशत (तृतीय) स्थान पर रहे। इस दौरान श्री महेश शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम नराणीवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया, सचिव राजेन्द्र कुमार कचोलिया, समिति निदेशक सुरेश चन्द्र काबरा, दिलीप तोषणीवाल सहित समाजसेवी प्रहलाद राय तोतला ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानित किया। और सभी को मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया।
Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्त, एमजी हॉस्पिटल का किया दौरा
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियतम वर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से महेश स्कूल ने एक बार फिर जिले में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है।
Bhilwara : महेश स्कूल ने एक बार फिर जिले में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया



















