Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्त, एमजी हॉस्पिटल का किया दौरा

Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्त, एमजी हॉस्पिटल का किया दौरा

Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्त, एमजी हॉस्पिटल का किया दौरा

एमजी अस्पताल में कैथ लैब शीघ्र शुरू करने पर जोर, विद्युत व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने सोमवार को महात्मा गांधी अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्त, एमजी हॉस्पिटल का किया दौरा

विधायक कोठारी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों और पीएमओ डॉ. अरुण गौड को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आपातकालीन और नियमित चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि एमजी अस्पताल शहर की एक प्रमुख स्वास्थ्य संस्था है, जहां बेहतर बिजली व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। दौरे के दौरान विधायक ने नव निर्मित भवन में कैथ लैब को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कैथ लैब के लिए आवश्यक उपकरणों का ऑर्डर दिया जा चुका है और इसके शुरू होने से भीलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को हृदय रोगों की उन्नत जांच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। इससे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

Bhilwara : जीवन की नीरसता ही डिप्रेशन है, भागवत की रसधार से ही मिटेगा मानसिक अवसाद

उन्होंने अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर देते हुए आई, ईएनटी और आर्थाेपेडिक सर्जरी सहित आधुनिक तकनीक आधारित चिकित्सा सेवाएं विकसित करने की आवश्यकता बताई। विधायक कोठारी ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अंत में उन्होंने पीएमओ को अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Bhilwara : विधायक अशोक कुमार कोठारी हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्त, एमजी हॉस्पिटल का किया दौरा

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें