Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भाविप प्रांतीय अधिवेशन, भीलवाड़ा की धरा पर हुआ सेवा कार्यों का शंखनाद

Bhilwara : भाविप प्रांतीय अधिवेशन, भीलवाड़ा की धरा पर हुआ सेवा कार्यों का शंखनाद

Bhilwara : भाविप प्रांतीय अधिवेशन, भीलवाड़ा की धरा पर हुआ सेवा कार्यों का शंखनाद, 32 शाखाओं के जांबाज सम्मानित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रांतीय परिषद की सभा में सेवा, संस्कार और समर्पण की त्रिवेणी बही। राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस भव्य समारोह में साल भर मानवता की सेवा में जुटे रहने वाले कर्मयोगियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महानगर, नगर और ग्रामीण अंचलों की उत्कृष्ट शाखाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए नवाजा गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद शाखा भीलवाड़ा और अजमेर मुख्य शाखा ने संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब अपने नाम कर गौरव बढ़ाया।

Advertisement Box

समारोह के दौरान शाखाओं के कार्यों के आधार पर की गई रैंकिंग में महानगर श्रेणी में नेताजी सुभाष शाखा प्रथम रही, जबकि ब्यावर मुख्य ने दूसरा और वीर शिवाजी शाखा भीलवाड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नगर श्रेणी में शाहपुरा शाखा पहले, गुलाबपुरा दूसरे और विजयनगर तीसरे पायदान पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा की अलख जगाने में बांदनवाड़ा शाखा अव्वल रही, वहीं मांडल ने द्वितीय और भोजराज शाखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। परिषद ने विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए भी विशिष्ट सम्मान दिए। इसमें सर्वाधिक रक्तदान के लिए जहाजपुर, नेत्रदान के लिए किशनगढ़ मुख्य और देहदान के क्षेत्र में विजयनगर शाखा को सम्मानित किया गया।

Bhilwara : भाविप प्रांतीय अधिवेशन, भीलवाड़ा की धरा पर हुआ सेवा कार्यों का शंखनाद

दिव्यांग सहायता शिविरों के सफल आयोजन के लिए स्वामी विवेकानंद शाखा भीलवाड़ा को सराहा गया। वहीं, श्भारत को जानोश् प्रतियोगिता के लिए नाथद्वारा और प्रांतीय स्तर पर चंद्रशेखर आजाद शाखा भीलवाड़ा को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक और सांगठनिक गतिविधियों में भी शाखाओं ने उत्साह दिखाया। क्षेत्रीय समूह गान में अजमेर मुख्य और प्रांतीय समूह गान में स्वामी विवेकानंद शाखा ब्यावर को सम्मान मिला। संस्कृति सप्ताह के लिए सुभाष शाखा भीलवाड़ा, कुटुंब प्रबोधन हेतु शाहपुरा और सरल सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए अरावली अजमेर को नवाजा गया।

Bhilwara : हेमू कालानी के 104वें जन्मदिवस पर दी पुष्पांजली

इसके साथ ही जिला कार्यशाला के लिए वीर शिवाजी शाखा केकड़ी और सदस्यता वृद्धि के लिए नेताजी सुभाष शाखा ब्यावर को सम्मानित किया गया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजसमंद शाखा को सराहा गया, वहीं बिजोलिया, द्वारकाधीश राजसमंद और अजमेर शाखाओं को नई शाखाएं खोलने के लिए विशेष सम्मान मिला। भीलवाड़ा में चार बार प्रांतीय कार्यक्रमों की सफल मेजबानी के लिए स्वामी विवेकानंद शाखा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। समारोह में प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर लाल काबरा, अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनंद सिंह राठौर, सचिव अमित सोनी और क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी सहित 32 शाखाओं के 280 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhilwara : भाविप प्रांतीय अधिवेशन, भीलवाड़ा की धरा पर हुआ सेवा कार्यों का शंखनाद

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें