“राजस्थान बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को, इतिहास में पहली बार मार्च में घोषणा”
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट कल (24 मार्च को) घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं

ऐसा पहली बार होगा, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हो रहा है। वहीं बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।
Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने लगाया गणगौर का उद्यापन, गाए गीत, किया नृत्य
दरअसल, राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश गए थे। ऐसे में बोर्ड प्रशासन 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित कर रहा है। बता दें कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था
“राजस्थान बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को, इतिहास में पहली बार मार्च में घोषणा”




















