Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा सामूहिक गणगौर का उद्यापन कर निभाई परंपरा

Bhilwara : संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा सामूहिक गणगौर का उद्यापन कर निभाई परंपरा

Bhilwara : संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा सामूहिक गणगौर का उद्यापन कर निभाई परंपरा

श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं की रही भागीदारी

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा शनिवार को क्षेत्रीय माहेश्वरी भवन में महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से गणगौर पर्व का उद्यापन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर पूजा-अर्चना की तथा मां गणगौर से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

Bhilwara : संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा सामूहिक गणगौर का उद्यापन कर निभाई परंपरा

महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। मधु लढ़ा ने बताया कि गणगौर के महोत्सव पर 32 महिलाओं ने गणगौर का उद्यापन लगाया। जिसमें 800 महिलाओं को भोजन करा कर नारियल, सुहाग पिटारी भी वितरित की गई। गणगौर के झाला भी दिए गए। गणगौर मां, ईष्वर पार्वतीजी सभी की सामूहिक पूजा अर्चना की गई और सभी को एक साथ कहानी कहकर उद्यापन लगाया गया। महिलाओं द्वारा गणगौर के गीत भी गाए ओर नृत्य किया गया। अखंड सुहाग के लिए गणगौर का पर्व चैत्र नवरात्र के तृतीया पर आता है, इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए कामना करते हुए महादेव और गौरा की पूजा की जाती है।

Bhilwara : केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की बैठक संपन्न, लिए आगामी शिक्षा सत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय

आज हम उद्यापन के मौके पर यहां भोज के लिए आमंत्रित किए गए हैं। परिवार में जो भी नई बहू या बेटी होती है वो उद्यापन करती है। इसमें 16 सुहागनों को बुलाकर भोजन कराया जाता है। इस अवसर पर अनुपमा मंत्री, मधु हिंगड़, मधु बहेडिया, मिता अटल, पुष्पा मुंदड़ा, मंजू झंवर, अंजू मंडोवारा, सुनीता शारदा, टोनीका झंवर, ललिता डाड, शिखा सोमानी, मंजू दरक, रितिका झंवर, समता माहेश्वरी, आशा डाड, कृष्णा भदादा, सोनिया सोमानी, इंद्रा भदादा, अंकिता मूंदड़ा, शिखा सोमानी सहित मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित थी।

Bhilwara : संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा सामूहिक गणगौर का उद्यापन कर निभाई परंपरा

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें